कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री भूरिया ने कहा कि शासन की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ऐसे परिवारो के लिए वरदान साबित हुई है, जिन परिवारो के पास विवाह के लिए राशि का अभाव रहता था। शासन ने गरीब परिवारो की कन्याओं का विवाह करने का बीडा उठाया है। शासन द्वारा कन्या पक्ष की तरफ से विवाह की सारी रस्में निभाई जाती है।
शासन की इस योजना में 25 हजार रूपये प्रति कन्या विवाह हेतु दिया जाता है। सभी पात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ ले। आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से भी आगह है कि वे भी पात्र व्यक्ति जो आसपास है, उनका पंजीयन करवाकर लाभान्वित करवाये। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन सीईओ जनपद ने किया।