Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा Quiz प्रतियोगिता 31 जुलाई को

$
0
0
झाबुआ। मध्य प्रदेश के हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में मध्य प्रदेश में पर्यटन के प्रति जागरूकता लाने उनकी पर्यटन रूचि में मध्य प्रदेश के स्थानों के संदर्भ में कौतुहल उत्पन्न हो, के उद्देश्य से किव्ज़ प्रतियोगिता को आयोजित करने जा रहा है ताकि वे अभिप्रेत हो और मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को अपने पर्यटन हेतु चयन में प्राथमिकता दें तथा अपने परिवार को भी प्रेरित करें। मध्य प्रदेश पर्यटन किव्ज़  प्रतियोगिता म.प्र. के समस्त 51 जिलों में एक साथ एक ही तिथि में 31 जुलाई 2018 को एक समय में आयोजित की जा रही है। इसके लिए 31 जुलाई 2018 को प्रथम चरण में प्रातः 9 बजे से 12.00 बजे तक तथा द्वितीय चरण अपरान्ह 2.30 बजे से 5.30 बजे तक सुनिश्चित किया गया है। प्रस्तावित समय अनुसार पंजीयन कार्य प्रातः 9 बजे से 10.00 बजे तक जिला स्तर लिखित परीक्षा प्रथम चरण प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक भोजन तथा मूल्यांकन दोपहर 12.00 बजे से 2.30 बजे तक,किव्ज़  प्रतियोगिता आयोजन (मल्टीमीडिया) दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक तथा पुरस्कार वितरण समय 4.30 से 5.30 तक किया जायेगा।   
MP-tourism-quiz-competition-2018-मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा Quiz प्रतियोगिता 31 जुलाई को                  मध्यप्रदेश पर्यटन किव्ज़  प्रतियोगिता 2018 दो स्तरों पर संपादित होगी प्रथम चरण में जिला स्तर पर तथा द्वितीय चरण में राज्य स्तर पर आयोजित की जायेगी। प्रथम चरण जिला स्तर पर 31 जुलाई 2018 को अयोजित होगा इस हेतु जिला प्रशासन प्रमुख कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं जिला स्तर पर पर्यटन हेतु प्रमोशन, संबर्धन हेतु गठित परिषद (डी.टी.पी.सी.) डिस्ट्रिक्ट टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कलेक्टर द्वारा नामांकित नोडल अधिकारी एवं शिक्षा विभाग से एक किव्ज़ मास्टर की एक समिति का गठन किया जायेगा। जिनके सहयोग से एवं समन्वय से यह प्रतियोगिता संपन्न कराई जायेगी। द्वितीय चरण जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त टीम या दल को राज्य स्तर पर आमंत्रित कर राज्य स्तरीय आयोजन 29 अगस्त 2018 को संपादित होगा। यह आयोजन मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के मार्गदर्शन तथा मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के संयोजन में संपादित होगा। 
                  प्रतियोगिता में विद्यालय प्राचार्य कार्यक्रम अधिकारी के अधिकारिक पत्र के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं हाईस्कूल, हायर सकेण्डरी के अध्ययनरत तीन श्रेष्ठ विद्यार्थी सहभागिता कर सकेंगे। जिनके चयन का संपूर्ण दायित्व विद्यालय प्राचार्य प्रबंधन का होगा। इस हेतु विद्यालय प्राचार्य वस्तुनिष्ठ प्रतिमाला तथा किव्ज़ के माध्यम से विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों का चयन कर प्रतियोगिता हेतु उनका पंजीयन सुनिश्चित करेंगे। इन विद्यार्थियों की सहभागिता हेतु निर्धारित फार्मेट में 20 जुलाई 2018 तक कार्यालय समय में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य जिला स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय एवं जिला टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल कार्यालय (कलेक्ट्रेट) में जमा किए जा सकतें है। इसमें प्राचार्य की सील, हस्ताक्षर होना अनिवार्य है अंतिम तिथि 20 जुलाई संध्या 5ः30 बजे बाद प्रविष्टि स्वीकार्य नहीं होगी। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>