वर्ष 2014 का इतिहास 2019 मे गुमानसिंह डामोर ने भाजपा को विजय दिलाकर दोहराया
झाबुआ। रतलाम झाबुआ अलिराजपुर लोकसभा क्षैत्र चुनाव मे भाजपा के प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया को 90636 हजार मतों से पराजित किया । गुमान सिंह को 696103 वोट, जबकि कांतिलाल भूरिया को 605467 मत मिले। वर्ष 2014 का इतिहास 2019 मे गुमानसिंह डामोर ने भाजपा को विजय दिलाकर दोहराया है।
रतलाम झाबुआ अलिराजपुर संसदीय क्षैत्र के अंतर्गत 8 विधानसभा क्षैत्र आते है. रतलाम लोकसभा क्षैत्र मे 23 को हुई मतगणना के बाद जो तस्वीर सामने आई है उसमे अलिराजपुर, पेटलावद रतलाम शहर रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षैत्र मे भाजपा ने बढत प्राप्त की है। तो वही चार विधानसभा क्षैत्र मे भाजपा ने बढत बनाकर जोबट, झाबुआ, थांदला, ओर सैलाना विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस को हराकर अपनी बढत बनाई है। भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह मोटापाला, जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा, संजय भंडारी, मुकेश परमार, पारस गादिया, सुनीता अजनार, गोविंद अजनार, थावरसिंह भुरिया, कल्याणसिंह डामोर ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुष्पमालाओ से डामोर का स्वागत किया।

झाबुआ-रतलाम सीट पर 1980 से भूरिया राज
कांतिलाल भूरिया रतलाम झाबुआ संसदीय सीट से 5 बार के सांसद थे 6 बार चुनाव लड़े, महज 2014 में कांतिलाल भूरिया को हार का सामना करना पड़ा लेकिन 2015 में हुए उपचुनाव में कांतिलाल भूरिया की वापसी हुई. 1980 से अब तक यहां भूरिया राज कायम है। 1980 से लेकर 2009 तक लगातार यहां से कांग्रेस ने जीत दर्ज की। 2014 में दिलीप सिंह भूरिया विजयी रहे, तो 2015 उपचुनाव में कांतिलाल भूरिया यहां से संसद पहुंचे। 2014 में मोदी लहर में भाजपा के दिलीप सिंह भूरिया ने कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को 1 लाख से ज़्यादा वोटों को पराजित किया। पहले दिलीप सिंह भूरिया पांच बार यहां से जीते, इसके बाद लगातार चार बार कांतिलाल भूरिया ने यहां से जीत हासिल की।
![]()
![]()

रतलाम लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट
लाइव