Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

गंगा दशमी और गायत्री माता अवतरण दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ कॉलेज मार्ग पर आज होंगे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान

$
0
0

दीप यज्ञ एवं महाआरती का होगा आयोजन

झाबुआ। मां गंगा दशमी और वेद माता गायत्रीजी की जयंती (अवतरण) दिवस पर आज 12 जून, बुधवार को स्थानीय कॉलेज मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। इस दिन मुख्य रूप से शाम को मंदिर में दीप यज्ञ एवं महाआरती का आयोजन रखा गया है।  
यह जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ से जुड़ी नारी जागरण अभियान की जिला संयोजिका श्रीमती नलिनी बैरागी ने बताया कि मंदिर में बुधवार को अलसुबह 4.30 बजे गायत्री माताजी का महाभिषेक पश्चात् 7.30 बजे मंगला आरती होगी। 6 से 8 बजे के बीच साधकों द्वारा मंदिर परिसर में बैठकर गायत्री महामंत्र का जाप (उच्चारण) भी किया जाएगा। बाद 9 से 12 बजे के बीच गर्भवती महिलाओं के गभोत्सव संस्कार गायत्री परिवार के जिला समन्वयक पं. घनष्याम बैरागी द्वारा संपन्न करवाएं जाएंगे। शाम 7 बजे दीप यज्ञ होगा एवं बाद रात 8 बजे महाआरती का आयोजन रखा गया है। तत्पष्चात् प्रसादी वितरण होगा।
वेद माता गायत्रीजी की महिमा
नारी जागरण अभियान की जिला संयोजिका श्रीमती नलिनी बैरागी ने मां गायत्रीजी की महिमा बताई कि गायत्री माता वेदो की माता है। उनसे संपूर्ण वेद आदि ज्ञान प्रकट हुआ है। उन्हें देव माता भी कहा गया है, यहीं माता समस्त देवताओं की उत्पत्ति करती है। उन्हें जगत माता भी कहा गया है, यहीं समस्त विष्व की जननी और पालन करने वाली है। गायत्री मंत्रजी का देवता सविता (सूर्य) है। गायत्री साधक सविता के तेज का ध्यान करने से भी महातेजस्वी बन जाता है। गायत्री मंत्रजी के ऋषि विष्वामित्रजी है। स्वयं भगवान श्री रामजी एवं श्री कृष्णजी भी गायत्री मंत्र का नित्य जाप करते थे। ऐसी मां गायत्रीजी की साधकों द्वारा आराधना-भक्ति-पूजा-अर्चना करने से समस्त संकटों एवं विपत्तियो का नाश होता है एवं घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
मप्र के 51 हजार स्थानों पर एक साथ एक समय पर होंगे दीपयज्ञ, झाबुआ जिले में 1 हजार स्थानों पर होगा आयोजन
अखिल विष्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देश से आतंकवाद-भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं खत्म हो, विष्व शांति बनी रहे और भारत विष्व गुरू बनने की ओर अग्रसर हो, इस हेतु गायत्री परिवार द्वारा आज बुधवार को गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर मप्र में 51 हजार स्थानों पर दीप यज्ञ का आयोजन रखा गया है। इसी क्रम में झाबुआ जिले में करीब 1 हजार स्थानों पर यह आयोजन होगा। जिसकी तैयारी गायत्री परिवार गायत्री शक्तिपीठ कॉलेज मार्ग झाबुआ ने पूर्ण कर ली है।
गायत्री परिवार नारी जागरण अभियान की जिला संयोजिका श्रीमती नलिनी बैरागी ने बताया कि गायत्री परिवार की ओर से आध्यात्मिक पहल के रूप में यह आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के गांव-कस्बों एवं शहरों में यह आयोजन होगा। इस आयोजन की खासियत यह रहेगी कि एक साथ एक समय पर ही पूरे प्रदेश में दीप यज्ञ किया जाएगा। इसी के तहत प्रदेश के हर जिले को गायत्री जयंती पर एक हजार स्थानों पर दीप यज्ञ का आयोजन करने जिम्मेदारी सौंपी गई है। गायत्री शक्तिपीठ कॉलेज मार्ग के तत्वावधान में संपूर्ण जिले में जिसमें रानापुर, मांंडलीनाथू, समोई, पारा, कालीदेवी, मेघनगर, कल्याणपुरा, थांदला, नौगांवा, खवासा, पेटलावद बामनिया, सारंगी, झकनावदा आदि स्थानों पर शक्तिपीठ से जुड़े गायत्री परिजनों द्वारा दीप यज्ञ संपन्न करवाएं जाएंगे। 
दीप यज्ञ बाद होगी महाआरती
दीप यज्ञ का समय देर शाम 7.30 से 8.30 बजे के बीच होगा। बाद महाआरती कर प्रसादी वितरण होगा। श्रीमती नलिनी बैरागी ने झाबुआ जिले के समस्त साधकगणों से इस दिन अपने घरों पर भी शाम 7 से 8 के बीज पांच-पांच दीपक प्रज्जवलित कर गायत्री महामंत्र का जाप करने हेतु आग्रह किया है। 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>