Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

जिले के तीन अस्पताल एवं चार ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल कायाकल्प अवार्ड से समान्नित

$
0
0
झाबुआ।मध्यप्रदेश शासन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाएं उत्तम बनाने तथा साफ-सफाई सहित बेहतर सुविधाएं आम लोगो को उपलब्ध कराने के उदेष्य से कायाकल्प अभियान प्रांरभ किया गया था। प्रदेष स्तर से इस संबंध में लगातार अधिकारियो द्वारा समय-समय पर अस्पतालो का निरीक्षण किया गया। उसी के आधार पर जिला चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो, प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्रो के अंक निर्धारित किए गए। इसी आधार पर झाबुआ जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुरा, रामा, रानापुर एवं चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र पिटोल ,रायपुरिया, काकनवानी, खवासा को मध्यप्रदेश के उच्चतम स्वास्थ्य केन्द्रो में शामिल किया गया है। 
      जिसके लिए होटल रेडिसन ब्लू इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री जीतू पटवारी के द्वारा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बारिया, डीपीएस श्री आरआर खन्ना, बीएमओ बीएस डावर, कल्याणपुरा शैलेष बबेरिया रामा, अंतिम बडोले चिकित्सा अधिकारी पिटोल, शोबन बबेरिया चिकित्सा अधिकारी काकनवानी, डॉ. सिंह कटारा चिकित्सा अधिकारी रायपुरिया को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. राहुल गणावा जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ. एसएस गडरिया जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ., एनके पठान जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. जितेन्द्र बामणिया जिला क्षय अधिकारी, श्री डीएस सिसोदिया जिला मलेरीया अधिकारी, डॉ. सावन सिंह चौहान आरएमओ जिला चिकित्सालय झाबुआ सिविल सर्जन आर प्रभाकर भी उपस्थित थे। गोरतलब है, कि इस में महत्वपूर्ण भूमिका डॉ. के.एस.कटारा चिकित्सा अधिकारी रायपुरिया, डॉ. जितेन्द्र बामणिया, भारती बैरागी, निलेष्वरी स्टाफ नर्स चिकित्सालय झाबुआ सभी स्वास्थ्य संस्थाओ सेवाओ के कर्मचारियो की भी भूमिका रही है। 

Jhabua News- जिले के तीन अस्पताल एवं चार ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल कायाकल्प अवार्ड से समान्नित



Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>