उदयगढ़।झाबुआ-आलीराजपुर की सरहदी जनपद उदयगढ़ में कांग्रेस का परम्परागत कब्जा बरक़रार रहा। 11 सदस्यों वाली जनपद कमेटी में 10 सदस्य कांग्रेस के चुने जाने के बाद से ही यहां कांग्रेस की पेनल का बैठना तय था। आलीराजपुर जिले की 06 में से एक मात्र उदयगढ़ जनपद में सर्वाधिक सदस्य लाने वाली कांगेस ने निर्विरोध अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना। वार्ड क्रमांक 07 से निर्वाचित सदस्य मनीबाई कमलसिंह अजनार दूसरी मर्तबा जनपद अध्यक्ष चुनी गई। एसे ही वार्ड क्रमांक 03 से निर्वाचित अमरसिंह पिता मानसिंह उपाध्यक्ष चुने गए। तय समय सीमा में अध्यक्ष पद के लिए मनीबाई और उपाध्यक्ष पद के अमरसिंह की दावेदारी के अतिरिक्त और कोई आवेदन नहीं आने के बाद निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र हनोतिया ने निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
निकाली रंगारंग गेर
कांग्रेस ने जनपद पंचायत में काबिज होने की खुषी जम कर मनाई। ढ़ोल-मांदल की थाप पर नाचते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुरे ग्राम में गेर निकाली। आतिषबाजी संग रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल की होली से एक दिन पहले ही यहां रंग पंचमी जैसा माहौल हो गया। गेर में पूर्व विधायक श्रीमती सुलोचना रावत, युवा नेता विषाल रावत, ब्लाॅक कांगेस अध्यक्ष कमरुभाई अजनार, नवनिर्वाचित सरपंच गजराज मोर्य, बंसीलाल बारिया, शैतान राठौड़, सुभाष जैन आदि सहित समस्त नवनिर्वाचित जनपद सदस्य, पंच-सरपंच और आमजन शामील हुए।