Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

कलेक्टर प्रबल सिपाहा एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया स्ट्रांग रूम

$
0
0

ईवीएम मशीनो को आज भौतिक रूप से जमाने का कार्य किया गया

     झाबुआ।विधानसभा क्षेत्र-193 झाबुआ के उप निर्वाचन 2019 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रबल सिपाहा एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज पाॅलिटेक्निक काॅलेज झाबुआ में बनाये गये ईवीएम मशीनों के स्ट्रांग रूम को खोला गया। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति मे ईव्हीएम मशीनों का रेण्डमाइजेशन पारदर्शिता की दृष्टि से साफ्टवेयर के माध्यम से विगत 24 सितम्बर को किया गया। ईवीएम मशीनों के रेण्डमाईजेशन के बाद मशीनो को भौतिक रूप से बनाये गये स्ट्रांग रूम मे जमाने का कार्य राजनैतिक पार्टियो के प्रतिनिधियो की उपस्थिति मे आज किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल भाना, नोडल अधिकारी ईवीएम श्रीमती ममता चंगोड़ सहित शासकीय सेवक उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सिपाहा ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया एवं आवष्यक निर्देश  दिये। 

Jhabua News-कलेक्टर प्रबल सिपाहा एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया स्ट्रांग रूम


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>