Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

अनाज माफिया उर्फ कांग्रेसी नेता पर हुई कार्यवाही पर कांग्रेस ने शिवराज की मुहिम पर क्यो नही किया समर्थन - भानु भूरिया

$
0
0

कांग्रेस और कांतिलाल भृष्टो को देते संरक्षण - दौलत भावसार

झाबुआ।जिले के बड़े आदिवासी नेता,पूर्व केंद्रीय मंत्री और झाबुआ कांतिलाल भूरिया ने एफसीआई के वेयर हाउस का निरीक्षण किया जिसमे गेंहू सड़ा हुआ,कंकर,मिट्टी आदि होने की बात निरीक्षण के दौरान कही और निरीक्षण करना अच्छी बात भी है परंतु जब आप मंत्री,सांसद और विधायक रहते हुए कभी भी आप ने निरीक्षण नही किया तब अचानक आज कैसे और क्यो किया? और आज जब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भ्रष्ट अनाज माफियाओ के खिलाफ मुहिम चलाई और झाबुआ जिले के अनाज माफिया सुरेश जैन को गिरफ्तार करके 29दिन की जेल में हवा खिलवाई,यही नही पूरे प्रदेश में अनाज माफिया के खिलाफ भी मुहिम चलाई,तब जोबट विधायक कलावती भूरिया और झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने शिवराज सरकार का समर्थन क्यो नही किया? और क्यो नए भोपाली ठेकेदार को बदनाम करके वापिस सुरेश सेठ को ठेकेदारी देने की बात करके पुनः दिलाने की बात कर रहे है,जिस खराब चावल की बात कांतिलाल भूरिया कह रहे है और पंजाब से आने की बात कह रहे तो कांतिलाल भूरिया पंजाब में तो कांग्रेस की सरकार आपकी है तो कैसे भिजवा सकती है? 

          जिले के सड़को के जाल की बात जो कांग्रेस विधायक कह रहे है उन पर पलटवार कहते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारें लंबे समय तक देश और प्रदेश में रहीं, लेकिन गांव की सड़कें नहीं बनी तब अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री बने तो प्रधानमंत्री सड़क योजना शुरू हुई,इसके बाद म.प्र. में भाजपा की सरकार बनते ही 2003 में गांव-गांव को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम शुरू हुआ, झाबुआ जिले सहित पूरे प्रदेश भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए,वही भाजयूमो की प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार ने कांतिलाल भूरिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सांसद केंद्रीय मंत्री और विधायक रहते हुए विकास नही किया,कभी किसी की समस्या नही सुनी और आज जब कांग्रेस का पूर्व जिला अध्यक्ष अनाज माफिया के जैल जाने से  छट पटा रहा है?ये समझ से परे है? दौलत भावसार ने कांतिलाल भूरिया को सुरेश सेठ का पाटर्नर भी बताते हुए कहा कि अनाज माफिया के ऊपर हुई कार्यवाही से विधायक कांतिलाल भूरिया झल्ला रहा है,प्रेस वार्ता को संबोधित कहते हुए भावसार ने कहा कि झाबुआ के पास में ही चारौली पाडा में गोशाला स्थित गायो का हाल बेहाल है,आपके विधानसभा क्षेत्र का मामला है आपको देखना चाहिए?

       सिर्फ पत्रकार वार्ता से कुछ नही होगा,भावसार ने आगे कहा कि अनाज माफिया उर्फ कांग्रेसी नेता पर हुई कार्यवाही पर जिले का एक भी कांग्रेस नेता ने एक शब्द नही बोला इसका सीधा सा एक ही अर्थ निकलता है कि कांग्रेस सिर्फ भृष्टाचार और भृष्टो को ही संरक्षण देती है।भाजयूमो द्वारा आहूत पत्रकार वार्ता में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेश दुबे द्वारा भूमिका बताते हुए कहा कि भाजयूमो द्वारा आहूत पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही विकास से दूरी बना रखी है ऐसे में भाजपा का विकास करना कांग्रेस के लिए रास नही आ रहा है,कांतिलाल भूरिया द्वारा बेवजह पत्रकार वार्ता करके जनता को गुमराह करने कार्य किया जा रहा है जो हास्यास्पद नजर आ रहा है,आज हुई पत्रकार वार्ता में भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा,भाजयूमो जिला महामंत्री जितेंद्र गेहलोत,जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल भूरिया,जिला मीडिया प्रभारी जीतु सेन खवासा,पारा मंडल अध्यक्ष राजेश पारगी,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरभान गुंडिया,नाना राठौर, मनीष वर्मा आदि उपस्थित थे,भाजयूमो द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल और आभार भाजयूमो जिला महामंत्री संजय भाभर ने किया।

Jhabua News- अनाज माफिया उर्फ कांग्रेसी नेता  पर हुई कार्यवाही पर कांग्रेस ने शिवराज की मुहिम पर क्यो नही किया समर्थन - भानु भूरिया

 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>