Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

पांच अधिकारियों को शौकाज नोटिस जारी

$
0
0

झाबुआ।कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने विभिन्न विभागों के पांच अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्पलाईन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण नहीं करने पर शौकाज नोटिस जारी किए है। सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभागद्वारा एल-1 पर 17, एल-2 पर 6, एल-3 पर 11, एल-4 पर 8 इस प्रकार कुल 42 शिकायतों का समय पर संतुष्टिपूर्ण निराकरण नहीं करने पर शौकाज नोटिस जारी किए हैं। इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारीद्वारा एल-1 पर 11, एल-2 पर 6, एल-3 पर 6, एल-4 पर 9, इस प्रकार 32 शिकायतों, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरणद्वारा एल-1 पर 13, एल-2 पर 4, एल-3 पर 16, एल-4 पर 34 इस प्रकार कुल 67 शिकायतों, लीड बैंक मेनेजरद्वारा एल-1 पर 26, एल-2 पर 4, एल-3 पर 4, एल-4 पर 13 इस प्रकार कुल 47 शिकायतों, तथा ई-गवर्नेन्श मेनेजर द्वारा एल-1 पर 5, एल-2 एवं एल-4 पर 1-1 इस प्रकार कुल 67 शिकायतों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण नहीं करने पर शौकाज नोटिस जारी किए गए है। 

Jhabua News-  पांच अधिकारियों को शौकाज नोटिस जारी

   श्री सिंह ने इन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तीन दिवस में इन लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत समाधानकारक यथा संभव संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। इसकी पुनरावृत्ति होने पर आगामी वेतन कटोत्रा किया जाएगा।  



Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>