Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रंगपंचमी पर झाबुआ में निकाली रंगारंग गैर, भगवान श्री राम के साथ भगवामय और रंग-बिरंगे रंगों से सराबोर हुआ शहर

$
0
0
झाबुआ।भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा मंडल झाबुआ के सहयोग से रंगपंचमी के पावन पर्व पर 22 मार्च, मंगलवार को दोपहर 1 बजे शहर के मध्य राजवाड़ा से भव्य फाग यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने सम्मिलित होकर भारत माता और भगवान श्री राम के जयकारों के बीच यात्रा में जमकर नृत्य किया। सूखे रंगांे में रंग-बिरंगे गुलाल से होली खेलने का सभी ने जमकर आनंद लिया। वहीं जगह-जगह टेंकर से पानी की भी बौछार की गई। उक्त यात्रा राजवाड़ा से आरंभ होकर समापन बस स्टेंड पर किया गया। जानकारी देते हुए भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी ने बताया कि यात्रा में अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, भाजपा के पूर्व कार्यालय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पं. महेन्द्रकुमार तिवारी, भाजपा जिला मंत्री विश्वनाथ सोनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चैहान, भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक, मंडल मंत्री राजेश थापा, किशोर भाबोर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री मयूर पंवार, जिला मंत्री हेमेन्द्र नाना राठौर, आईटी सेल प्रभारी स्वीट गोस्वामी, बजरंग सेना से गौ-रक्षा प्रमुख उत्साह बरड़िया, पार्षद अजय सोनी, सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय कांठी, सचिव हिमांशु त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो और भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित होकर फाग यात्रा का नेतृत्व किया। वहीं फाग यात्रा की व्यवस्था में विशेष सहयोग भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत प्रालेचा, जिला महामंत्री प्रांजल भंसाली एवं प्रभव वाखला, जिला कार्यालय मंत्री मजेसिंह मकोड़िया, जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, जिला आईटी सेल प्रभारी श्री गणावा, भाजयुमो झाबुआ मंडल अध्यक्ष शक्तिसिंह देवड़ा, तारणसिंह आदि ने प्रदान किया।
 यह रहा खास 
फाग यात्रा में आगे केसरिया ध्वज लेकर युवा चल रहे थे। इसके पीछे डीजे पर भगवान श्री राम के साथ फाग और होली के गीतों पर युवाओं और टोलियों द्वारा रंग-बरसाते हुए भगवान श्री राम, भारत माता और वंदे मातरम् के सामूहिक जयघोष लगाए गए। फाग यात्रा में बच्चों और युवाओं ने एक-दूसरे पर जमकर रंग बरसाया। इसके साथ ही शहरवासियों को भी जमकर रंगगमय किया गया। दुकानदारों और राह चलते लोगों को भी रंग लगाकर रंगपंचमी की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। सभी ने उत्साहपूर्वक होली खेलने का आनंद लिया। पीछे पानी के टेंकरों से सभी पर जमकर बाल्टियो से पानी बरसाया गया। 
 भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया नृत्य 
यात्रा में भाजयुमो और भाजपा के पदाधिकारियों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, पूर्व जिला कार्यालय मंत्री महेन्द्र तिवारी ने भी जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग लगाया। यह यात्रा शहर के राजवाड़ा से श्री गौवर्धनाथनाथ मंदिर तिराहा, आजाद चैक, बाबेल चैराहा, थांदला गेट, मेन बाजार होते हुए बस स्टेंड पर समापन हुआ। यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।







Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>