Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

मप्र आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ का 9वां प्रांतीय अधिवेशन देवास में हुआ संपन्न, प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी का किया गया गठन

$
0
0

झाबुआ निवासी श्रीमती गंगा गौयल को संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया

झाबुआ। मप्र आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका महासंघ का 9वां अधिवेशन देवास जिले के बांगर गाव स्थित अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडकल काॅलेज में संपन्न हुआ। जिसमे नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। जानकारी देते हुए आंगनवाड़ी-कार्यकर्ता सहायिका संघ भारतीय मजदूर संघ की नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गंगा गोयल ने बताया कि 13 नवंबर को देवास जिले के बांगर गांव स्थित अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलज में संघ का प्रांतीय अधिवेशन हुआ। जिसमे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर वसुंधरा सीहोर, उपाध्यक्ष पद पर झाबुआ-पारा निवासी श्रीमती गंगा गोयल, सचिव एवं महामंत्री पद पर एक बार फिर समस्त कार्यकर्ताओं ने अपना विश्वास प्रकट करते हुए टीकमगढ़ निवासी श्रीमती संगीता श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है।

समस्त मांगों के निराकरण की मांग रखी

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रीमती श्रीवास्तव ने समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से आप सभी ने मुझ पर विश्वास जताते हुए एक बार फिर मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस पर वह पूरी तरह से खरी उतरने की कोशिश करेंगी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की समस्त मांगों के निराकरण करने के लिए सरकार से निवेदन करेंगी, ताकि समस्त कार्यकर्ताओं को उनका वाजिब हक मिल सके। 

कलमबंद हड़ताल की जाएगी

अधिवेशन में कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग शासकीय कर्मचारी घोषित करने वेतन वृद्धि सहित 18 सूत्रीय मांगों को नवनियुक्त पदाधिकारियों के समक्ष रखा एवं कहा कि यदि सरकार संघ की वाजिब मांगों के संबंध में कोई जवाब नहीं देती है तो समस्त सहायिका एवं कार्यकर्तागण कलम बंद हड़ताल करेंगी। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष संजय परासिया, प्रभारी वंदना राजोरिया, केंद्रीय महामंत्री शर्मिष्ठा जोगी, केंद्रीय उपाध्यक्ष रंजना राणे सहित अन्य जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Jhabua News- मप्र आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ का 9वां प्रांतीय अधिवेशन देवास में हुआ संपन्न, प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी का किया गया गठन



Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>