Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

जिला पंचायत के नवीन सभागृह में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का कलेक्टर, जिपं सीईओ एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मान

$
0
0

भारत पर्व में मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस क्लब के खिलाड़ियों  का हुआ सम्मान

झाबुआ। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की शाम को ’भारत पर्व’ के उपलक्ष में जिला पंचायत के नवीन हॉल में जिले के प्रतिभाशाली खिलाडियों के सम्मान हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए प्रशिक्षिका सेंसेई बसंती कन्नोजे ने बताया कि जिसमें मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस क्लब के 5 राष्ट्रीय खिलाड़ी भी सम्मानित हुए। अखिल भारतीय सब जूनियर कराते प्रतियोगिता दिल्ली में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में अद्वित सुनिल राणा, आरल भूरिया, केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता ग्वालियर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में कु. कुमकुम मालवीय एवं युविका भूरिया तथा बॉक्सिंग के लिए पोलूस बारिया को कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, जिला पंचायत सी.ईओ अमनकुमार वैष्णव, अतिरिक्त कलेक्टर सुमेरसिंह मुजाल्दा तथा जिले के पुलिस कप्तान अगम जैन ने प्रशस्ति-पत्र भेंटकर सभी का हौंसला अफजाई किया। 

Jhabua News- जिला पंचायत के नवीन सभागृह में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का कलेक्टर, जिपं सीईओ एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मान


दी गई शुभकामनाएं

खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने पर उन्हें जिला बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष प्रकाशसिंह चैहान, जिला कोषाध्यक्ष महेश भामदरे, उपाध्यक्ष सुशील वाजपेयी, सचिव दिनेश खराड़ी, जिला स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन झाबुआ के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती गायत्री पाटीदार, उपाध्यक्ष कोमल बारिया एवं समस्त सदस्यों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>