Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

एमपीपीएससी 2022: अंगलियापाड़ा के विकास गरवाल ने पहले प्रयास में हासिल की बड़ी कामयाबी

$
0
0
Jhabua News- MPPSC Result 2025: Vikas Garwal of Thandla Jhabua Angaliapada achieved great success in the first attempt- एमपीपीएससी 2022: अंगलियापाड़ा के विकास गरवाल ने पहले प्रयास में हासिल की बड़ी कामयाबी

झाबुआ (थांदला): थांदला तहसील के छोटे से गांव अंगलियापाड़ा के विकास गरवाल ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2022 परीक्षा में वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महज 21 वर्ष की आयु में और अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल कर विकास ने मिसाल कायम की है। विकास गरवाल, जो किसान रमेश गरवाल के बेटे हैं, ने अपनी सफलता से पूरे गांव और आसपास के 5-6 गांवों में माता पिता का नाम रोशन किया है। यह पहली बार है जब अंगलियापाड़ा जैसे छोटे गांव से कोई सरकारी अधिकारी बना है।  

    सीमित संसाधनों के बावजूद, विकास ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई, जिसके बाद उन्होंने बेहतर अवसरों की तलाश में अपनी पढ़ाई जारी रखी। माता-पिता के खेती-किसानी के कार्यों के बीच भी उन्होंने अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता दी और आज उनकी यह मेहनत रंग लाई है। विकास ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता की प्रेरणा और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा, "अगर आप अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार और समर्पित हैं, तो कोई भी चुनौती आपको रोक नहीं सकती।"गांववासियों और क्षेत्रीय नेताओं ने विकास को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता का जश्न मनाया। विकास की यह उपलब्धि क्षेत्र के सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। 

Jhabua News- MPPSC Result 2025: Vikas Garwal of Thandla Jhabua Angaliapada achieved great success in the first attempt- एमपीपीएससी 2022: अंगलियापाड़ा के विकास गरवाल ने पहले प्रयास में हासिल की बड़ी कामयाब

    उल्लेखनीय है की मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 18 जनवरी, 2025 को राज्य सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित किए। शीर्ष 10 रैंक धारकों में छह महिलाओं ने स्थान हासिल किया। MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2022 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 12 जुलाई 2023 को घोषित किया गया था । MPPSC मुख्य परीक्षा 8 जनवरी से 13 जनवरी 2024 तक आयोजित की गई थी और इसका परिणाम 7 जून 2024 को घोषित किया गया था। MPPSC मुख्य परीक्षा 2022 पास करने वाले उम्मीदवार 11 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 तक इंटरव्यू में शामिल हुए थे। जिसके बाद  फाइनल रिजल्ट विगत 18 जनवरी को घोषित किया है।  


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>