Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

स्वतंत्रता दिवस की 69 वी वर्षगांठ पर देश भक्ति एवं सदभावना के तरानों ने बाधा समा

$
0
0
कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने ली परेड की सलामी
        झाबुआ :स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पुलिस लाइन झाबुआ में किया गया। कार्यक्रम में रंग-बिरंगी ड्रेसेस पहने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियो ने नृत्य, देश भक्ति गीत एवं सदभावना गीतों के तरानो से प्रांगण में देश भक्ति का माहौल बनाया। प्रातः 9.00 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ अरूणा गुप्ता ने ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली। तत्पश्चात डॉ. अरूणा गुप्ता ने मुख्य मंत्री के संदेश का वाचन किया।
        कार्यक्रम में परेड ने हर्श फायर एवं जय घोष किया एवं मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि ने परेड कमान्डरों का परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम मे उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं मीसा बंदियों का सम्मान किया गया। रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोडे गये। पुलिस बेन्ड द्वारा राष्ट्रीय धुन प्रस्तुत की गई। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा पी.टी. एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। 
         समारोह के अन्त में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवको विद्यार्थियो, स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदर्शन करने वाले परेड दलो एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री लोकन्द्र चौहान श्री हरिश कुण्डल एवं डॉ.गीता दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधायक झाबुआ श्री शांतिलाल बिलवाल, पुलिस अधीक्षक श्री आबिद खान, सहित सभी विभागों के शासकीय सेवक जन प्रतिनिधिगण विद्यार्थी एवं बडी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे। 

15-august-2015-indepence-day-jhabua-देश भक्ति एवं सद्भावना के तरानों ने बाधा समा, कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने ली परेड की सलामी

समारोह में ये हुए  पुरस्कृत 
  1. पुलिस विभाग में निरीक्षक कर्णसिह सक्तावत था.प्र. थांदला, 
  2. निरीक्षक रमेशचन्द्र भास्करे थाना प्रभारी रानापुर, 
  3. सुबेदार सुदर्शन खरे तैनात र.के. रक्षित केन्द्र झाबुआ,
  4. उप निरीक्षक . झिरमल सापालिया चौकी प्रभारी झकनावदा,
  5. सहायक उप निरीक्षक  हरिसिंह चुण्डावत तैनात चौकी प्रभारी सारंगी थाना पेटलावद,
  6. सहायक उप निरीक्षक सुशील पाठक तैनात थाना थांदला, 
  7. सहायक उप निरीक्षक अजब सिंह पाल तैनात थाना रानापुर, 
  8. सहायक उप निरीक्षक शिवराम पाल तैनात थाना थांदला, 
  9. श्री विनोद मिश्रा मेल नर्स तैनात पुलिस चिकित्सालय झाबुआ, 
  10. प्रधान आरक्षक  156 सुनील चौकी प्रभारी नौगांवा, 
  11. प्रधान आरक्षक 97 जगदीश तैनात थाना थांदला, 
  12. प्रधान आरक्षक 305 अशोक तैनात र.के.झाबुआ, 
  13. महिला आरक्षक  420 निर्मला महिला आरक्षक तैनात रक्षित केन्द्र झाबुआ, 
  14. महिला आरक्षक  301 निर्मला तैनात रक्षित केन्द्र झाबुआ, 
  15. आरक्षक 453 लाखनसिंह तैनात थाना थांदला, 
  16. आरक्षक 260 रूपेश तैनात थाना थांदला, 
  17. आरक्षक 492 रायसिह तैनात थाना कल्याणपुरा, 
  18. आरक्षक 25 मानसिंह तैनात थाना पेटलावद, 
  19. आरक्षक 179 राजेन्द्र तैनात र.के. झाबुआ, 
  20. आरक्षक 32 कालुसिंह तैनात रक्षित केन्द्र झाबुआ, 
  21. आरक्षक 62 रतन तैनात रक्षित केन्द्र झाबुआ, 
  22. आरक्षक 145 सुशील तैनात रक्षित केन्द्र झाबुआ, 
  23. आरक्षक 286 हिम्मत सिंह तैनात थाना यातायात झाबुआ, 
  24. सहायक उप निरीक्षक माधवराम शर्मा तैनात थाना कोतवाली झाबुआ, 
विद्यार्थियो में 
  1. श्री यर्थाथ, मिश्रा पिता श्री राजेश मिश्रा शा. उत्कृष्ट विद्यालय झाबुआ, 
  2. श्री हिमांशु चोरसिया पिता श्री शिवनारायण चौरसिया उत्कृष्ट उ.मा.वि. झाबुआ, 
  3. कु.विधि पिता श्री दिपेन्द्र जैन कैथोलिक मिशन स्कूल झाबुआ, 
  4. श्री राहुल श्रीवास्तव पिता श्री रामकुमार श्रीवास्तव संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला, 
  5. कु. गीतांजली पाटीदार शा. उ.मा.वि. रायपुरिया, 
  6. कु. प्रियांशी सोनी पिता श्री दीपक सोनी कैथोलिक मिशन सकूल झाबुआ,
  7. श्री माधव तिवारी पिता श्री बालमिक तिवारी पिता श्री बालमिक तिवारी कैथोलिक मिशन स्कूल झाबुआ, 
  8. कु. वैदांगी श्रीवास्तव पिता श्री एस.एन. श्रीवास्तव संस्कार पब्लिक स्कूल झाबुआ, 
अध्यापको  में 
  1. श्री लोकेन्द्रसिह चौहान व्याख्याता, 
  2. श्री हरीश कुण्डल वरिष्ठ अध्यापक आदिवासी विकास विभाग झाबुआ, 
  3. श्रीमती एकता राठौर वरिष्ठ अध्यापक, 
  4. श्री ईश्वरलाल गुर्जर वरिष्ठ अध्यापक, 
  5. श्री दिनेश कटारा वरिष्ठ अध्यापक, 
अन्य 
  1. उप संचालक कृषि विभाग के श्री संतोष सिंह मोर्य, 
  2. श्रीमती रेखा पाल, श्री एफ टी. सेहलोत, 
  3. श्री जगदीश मोर्य, 
  4. श्री संजय जोशी, 
  5. सुश्री आयुषी  दत्त, को पुरस्कृत किया गया। 
आशा एवं आशा सहयोगी कार्यकर्ताओ  में 
  1. श्रीमति संतोष लालू कटारा रायपुरिया, 
  2. श्रीमति सरमा भारत मेडा, 
  3. श्रीमति करमा मादू भूरिया नान्यासाथ, एवं सहयोगी कार्यर्त्ता श्रीमति कौशल्या रामकिशन वर्मा सारंगी, 
  4. श्रीमति शर्मी दुलेसिंग ढोल्यावाड, 
  5. श्रीमति सुशीला अभयसिंह भुरिया कोेकावद,को पुरूस्कृत किया गया। 

  •        इसी प्रकार कार्यक्रम स्थल पर पुरस्कार परेड प्रदर्शन में समूह एक में प्रथम पुरस्कार विशेष सशस्त्र बल 15 वाहिनी झाबुआ ए कम्पनी, द्वितीय जिला पुलिस बल झाबुआ, एवं तृतीय होमगार्ड बल को प्रदान किया गया। 
  •          परेड समूह द्वितीय में प्रथम पुरस्कार जुनियर एनसीसी शा.उत्कृष्ट उ.मा. वि. झाबुआ, जूनीयर रेडक्रास दल शा.क.उ.मा.वि.झाबुआ को, तृतीय जूनियर रेडक्रास दल शा.उ. मा.वि.झाबुआ को, प्रदान किया गया। 
  •          सांस्कृतिक कार्यक्रम में माध्यमिक स्तर पर प्रथम पुरस्कार शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. झाबुआ, द्वितीय पुरस्कार शा.कन्या उ.मा.वि. रातीतलाई झाबुआ, तृतीय शा. कन्या उ.मा.वि. झाबुआ, एवं सांत्वना पुरस्कार कैथोलिक मिशन स्कूल हिन्दी माध्यम, एवं श्री दिलीप भटट् कटपुतली प्रदर्शन को प्रदान किया गया। 


     मध्यान्ह भोजन आयोजित किया गया स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम चारोलीपाडा में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत श्री अर्जुनसिंह डावर सहित अधिकारियों एवं शासकीय सेवको सहित बच्चो ने भोजन किया।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles