Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

अजयसिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर जिला कांग्रेस ने दी बधाई

$
0
0
         झाबुआ ।कांग्रेस के वरिष्ठ  विधायक अजय सिंह राहुल को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने प्रदेश के वरिष्ठं कांग्रेस नेताओं की सहमति से अजय सिंह को प्रतिपक्ष नेता नियुक्त किया। आज जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया के निवास स्थान पर अजय सिंह के नेता विधानसभा प्रतिपक्ष नेता चुने जाने पर जमकर आतिशबाजी की गई तथा पदाधिकारियों ने एक.दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। 
विधायक अजय सिंह राहुल
           इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यथक्ष सुश्री कलावती भूरिया ने कहा कि अजयसिंह जी हमारे वरिष्ठ नेता है तथा उन्हें विधानसभा का काफी अनुभव है उनके नेतृत्व में कांग्रेस जनहित के मुद्दें विधानसभा में पूरजोर तरीके से उठाएगी तथा सरकार को उनकी जनविरोधी नीतियों के लिए विधानसभा में घेरेगी। इस अवसर पर महिला प्रदेश सचिव शायरा बानो, ब्लॉक कांग्रेस अध्यंक्ष हेमचंद्र डामोर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बंटु अग्निहोत्री, जिला कांग्रेस महामंत्री सलेल पठान, लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, एनएसयूआई जिलाध्यएक् विनय भाबोर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट, शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष गौरव सक्सेना जिला पंचायत सदस्य अकमालसिंह डामोर, कांग्रेस पार्षद अविनाश डोडियार, रशिद खॉन, मनीश बघेल, कांग्रेस नेता प्रशांत बामनिया, बबलु कटारा, नरू डामोर, निलेश मछार, अंकुर निनामा, थावरिया डामोर, रवि अजनार, भारू मावी, रेसिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। 
     उनकी नियुक्ति पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया युवा नेता डॉ विक्रांत भूरिया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल पडियार, सुरेशचंद्र जैन, पूर्व विधायकगण सहित विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारी जनप्रतिनिधिगण एवं कांग्रेस के सरपंच पंच एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मोहनप्रकाश जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

congress-mla-ajaysingh-rahul-अजयसिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर जिला कांग्रेस ने दी बधाई


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>