नारी सशक्तिकरण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे
झाबुआ।अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुधवार को शाम 4 बजे प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था गोपालपुरा में संगोष्ठी का आयोजन रखा गया है। इस दौरान नारी सशक्तिरण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
जिनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित भ्राता-बहनों के समक्ष महिलाओं की सशक्तता पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे एवं परिचर्चा का आयोजन होगा। शुभारंभ ऊॅॅं की आकृति एवं ब्रह्राकुमारिज के वूमन सिंबोल पर दीप प्रज्जवलन कर महिला अतिथियों द्वारा किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम हांगे
बीके ज्योति दीदी ने बताया कि इस दौरान नारी सशक्तिकरण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बहनों द्वारा नृत्यों की भी प्रस्तुति दी जाएगी। संगोष्ठी का विषय ‘संस्कृति की संरक्षक नारी’रहेगा। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी (भोज) का भी आयोजन होगा। बीके जयंती दीदी एवं ज्योति दीदी ने शहर की समस्त माता-बहनों से उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोपालपुरा स्थित संस्था के केंद्र पर पधारने की विनती की है।