Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

भाजपा की विजय जनमानस की विजय है - जिलाध्यक्ष श्री भावसार

$
0
0
उप्र - उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक विजय पर भाजपा द्वारा आतिशबाजी 
झाबुआ :  भारतीय जनता पार्टी की उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखण्ड में हुई ऐतिहासिक विजय , जनता की विजय है , जिसने भाजपा की रीति - नीति को अपनाते हुए विकास के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भाजपा को सौंपी है। यह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी की रणनीति और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सबसे बड़े प्रदेशो में से एक उत्तर प्रदेश की जनता की विजय है , जिसने तमाम ऐसे लोगो को सीधा सन्देश दिया है की वे अब केवल और केवल देश का विकास करने वालो के साथ है। 
         उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दौलत भावसार ने भाजपा की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण सहित आतिशबाजी व मिठाई वितरण के दौरान व्यक्त किए। इंदौर - अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पं. दीनदयाल प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री शांतिलाल बिलवाल ने कहा उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड में हुई भाजपा की ऐतिहासिक विजय के जरिए जातिवाद की राजनीति करने वालो को करारा जवाब दिया है जनता ने। भारतीय जनता क्षेत्र - प्रदेश व देश के विकास के लिए लगातार भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास जताते जा रही है।
           भाजपा के विजय पर आयोजित आतिशबाजी के अवसर पर भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री कल्याणसिंह डामोर , जिला महामंत्री श्री दिलीप कुशवाह , जिला उपाध्यक्ष श्री ओपी राय , श्री अजय पोरवाल , जिला मंत्री श्री गोपालसिंह पँवार , श्रीमती सावित्री मेड़ा , जिला कार्यालय मंत्री पं. महेंद्र तिवारी , जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्री अंबरीष भावसार , आईटी सेल जिला संयोजक श्री नयन टवली , नगर मण्डल अध्यक्ष श्री बबलू सकलेचा , ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्री हरू भूरिया , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री शैलेष दुबे , नगर महामंत्री श्री कीर्ति भावसार , श्री विनोद मेड़ा , श्री अंकुर पाठक , श्री विशाल शर्मा , श्री हेमेंद्र नागर , श्री ओमप्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी - कार्यकर्ता उपस्थित थे। नगर की सुखदेव विहार कॉलोनी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दौलत भावसार के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई।

bjp-win-up-uttrakhand-भाजपा की विजय जनमानस की विजय है - जिलाध्यक्ष श्री भावसार

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>