झाबुआ।ग्राम को तीर्थ मानकर उसे आदर्श ग्राम बनाना संस्कार युक्त एवं व्यसन मुक्त का लक्ष्य लेकर ग्राम खवासा मे 23 से 25 मार्च मे तीन दिवसीय आयोजन गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। प्रथम दिवस 101 कलशधारी बहनों के साथ रैली ने नगर भ्रमण किया। जिसमे शांतिकुंज की टोली ने कलश यात्रा समाप्ति पर प्रेरक उद्बोधन दिया। शाम को ग्राम को तीर्थ मानकर कैसे इसे आदर्श ग्राम के रूप मे विकसित किया जाए, इस पर विशेष प्रकाश डाला गया। द्वितीय दिवस 24 मार्च को प्रात; यज्ञ मे ग्राम के परिजन और सांसद प्रतिनिधि पुत्र डां विक्रांत भूरिया ने भी उपस्थित होकर पूजा अर्चना कर यज्ञ मे आहूतियां प्रदान की और सैकडो परिजनो ने दो-दो पालियों में आहूतियां डाल कर अपनी बुराई छोडने का संकल्प लिया।
बगैर ऊॅंच-नीच के भेदभाव निःशुल्क यज्ञ शाला मे प्रवेश दिया गया तथा सांयकालीन दीपयज्ञ मे अलिराजपुर, जोबट, झाबुआ, मेघनगर, थांदला, पेटलावद, सारंगी, करवट आदि से सेकडों कार्यकर्ता ने उपस्थित रहकर भाव प्रधान आहूतियां देकर हम बदलेंगे-युग बदलेगा का संकल्प लिया। अतिम दिन 25 मार्च को पूर्णाहुति में नगरभर की जनता ने यज्ञ पूर्णाहूति का लाभ लिया। शांतिकुंज की टोली मे टोली नामक सहनायक अनिल ठाकुर, वक्ता सुरेशनाथ वर्मा, उद्गाता शंभुलाल पांडे, गायक बलिराम यादव, वादक चालक विजय उपाध्याय ने कुशल यज्ञ संचालक कर युग ऋषि का संदेश दिया ओर यज्ञ में नामकरण 125 विद्यारंभ 6 पुसंवन दीक्षा आदि संस्कार भी संपन्न हुआ। अंत में आभार गायत्री परिवार नव चेतना केंद खवासा ने माना।
अपने सिर पर कलश लिए हुए बालिकाएं |