Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

आईसेक्ट द्वारा कौशल विकास यात्रा का किया जा रहा आयोजन

$
0
0

झाबुआ पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

झाबुआ। आॅल इंडिया सोसायटी फाॅर इलेक्ट्रानिक्स कम्प्यूटर टेक्नालाॅजी (आईसेक्ट) भोपाल द्वारा कौशल विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के झाबुआ पहुंचने पर आईसेक्ट गोपाल काॅलोनी झाबुआ की टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्थानीय शासकीय कन्या महाविद्यालय पहुंची। जहां कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 
      उल्लेखनीय यह यात्रा आईसेक्ट भोपाल के रिजनल मेनेजर जितेन्द्र पांडे एवं सहायक योहान पगारे तथा अभिजीत चैबे के नेतृत्व एवं सफल मार्गदर्शन में  निकाली जा रहीं है। यह यात्रा आलीराजपुर से होते हुए झाबुआ पहुंची। स्थानीय राजगढ़ नाके पर यात्रा की आगवानी आईसेक्ट के जिला प्रबंधक अंकुर पाठक द्वारा की गई। इसके बाद यात्रा गोपाल काॅलोनी एवं विभिन्न मार्गों से होते हुए शासकीय कन्या महाविद्यालय पहुंची।
कौशल उन्नयन के बारे में दी जानकारी 
यात्रा के शासकीय कन्या महाविद्यालय पहुंचने पर यहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रिजनल मेनेजर जितेन्द्र पांडे उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कौषल उन्नयन के बारे में विस्तार से छात्राओं को जानकारी दी। यह कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चला। जिसका संचालन आईसेक्ट के जिला प्रबंधक श्री पाठक ने किया एवं आभार वरिष्ठ प्राध्यापक प्रकाश अलंसे ने माना। कार्यक्रम में देवांश शर्मा, रविराज, सुनील, हरिश पंवार, नितीन जोहरी सहित बड़ी संख्या में काॅलेज की छात्राएं उपस्थित थी। इसके पश्चात् यात्रा यहां से इंदौर के लिए रवाना हुई। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>