नौ दिनों में हजारों लोगों ने किए झांकी के दर्शन एवं प्रदर्शनी का अवलोकन
झाबुआ। नौ दिवसीय शारदेय नवरात्रि में श्री प्रजापिता ब्रह्मकुमारिज ईष्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्थानीय आॅफिसर्स काॅलोनी में चैतन्य देवियो की झांकी सजाई गई, जिनके हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए एवं प्रदर्शनी का अवलोकन कर राजयोग तथा अध्यात्म के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
अंतिम दिन झांकी के दर्शन एवं आरती करने का लाभ वरिष्ठ समाजसेवी एवं आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट के सेवा प्रकल्प अध्यक्ष अजय रामावत ने लिया। इसके साथ ही इस दौरान रोटरेक्ट क्लब उपाध्यक्ष दौलत गोलानी भी उपस्थित थे। नौ दिनों चेतन्य देवियो की झांकी बीके जयंती दीदी एवं ज्योति दीदी के मार्गदर्शन में सजाई गई। इसमें ब्रह्मकुमारिज संस्था से जुड़े भ्राता एवं बहनों ने भी अपनी सराहनीय सेवाएं दी।
अंतिम दिन मां दुर्गाजी, मां नर्मदेजी, महालक्ष्मीजी एवं मां वैष्णवीजी के साथ भगवान शिवजी की मनमोहक जीवंत झांकी सजाई गई। नौ दिनों में हजारों की संख्या में, जिसमें शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने झांकी के दर्षन के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन कर राजयोग एवं आध्यात्म के माध्यम से स्वस्थ एवं सुंदर रहने से गुर सीखे।
![]() |
अंतिम दिन नवमी पर सजी झांकी एवं आरती करते वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामावत तथा बीके जयंती दीदी |