शासकीय सेवको को सिखाये गये तनाव प्रबंधन के तरीके
झाबुआ। आज उप संचालक सामाजिक न्याय कार्यालय झाबुआ के शासकीय सेवको के लिए अल्प विराम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अल्प विराम कार्यक्रम में श्रीमती अनुराधा गहरवाल उप संचालक जनसम्पर्क एवं संयुक्त कलेक्टर श्री असफाक अली ने अल्प विराम कार्यक्रम का संचालन किया। अल्प विराम कार्यक्रम में शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के व्यवहार और विचारो को और अधिक सकारात्मक करने के लिए अपने आपकों पहचानने अपने अंदर छुपी अच्छाईयों को और अधिक बढाने एवं अपने अंदर की बुराईयों को धीरे-धीरे कम करने के लिए अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के शासकीय सेवकों ने भाग लिया।