झाबुआ ( पेटलावद ) : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ जिले के पेटलावद पहुंचकर घटना का जायजा लिया। वे शनिवार को यहां हुये एक भीषण हादसे के घायलों तथा मृतकों के परिजनों से मिले। उन्होंने यहां कहा कि पेटलावद में हुये भीषण हादसे की न्यायिक जांच करायी जायेगी। मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रूपये दिये जायेंगे। मृतक के पात्र परिजन को योग्यता अनुसार रोजगार मुहैया कराया जायेगा। किसी भी हाल में अपराधी को छोड़ा नहीं जायेगा। अपराधी की सूचना देने वाले को एक लाख रूपये दिये जायेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पेटलावद पहुंचकर घायलों से मिले। उन्होंने घायलों की स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री चौहान हादसे में मृत हुये लोगों के परिजनों से भी मिले तथा उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने राज्य शासन की ओर से उन्हें हर संभव सहायता दी जाने की बात कही। झाबुआ जिले के प्रभारी मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य, विधायक सुश्री निर्मला भूरिया, श्री शांतिलाल बिलवाल, श्री कलसिंह भाबर, श्री नागरसिंह चौहान, श्री माधोसिंह डाबर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त श्री संजय दुबे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विपिन माहेश्वरी, कलेक्टर श्रीमती अरूणा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री जी.जी.पाण्डे भी उनके साथ थे।
मुख्यमंत्री की घोषणाएँ
- मृतकों के परिजनों को मिलेंगे पाँच-पाँच लाख रूपये,
- मृतकों के परिजनों को पात्रतानुसार रोजगार मुहैया कराया जायेगा,
- घायलों एवं मृतकों के परिजनों से मिले-हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान पेटलावद पहुंचने पर सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गये। यहां पर भर्ती घायलों से मिले तथा उन्हें उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिये कि घायलों के उपचार में कोई किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़े। घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा मुहैया करायें। उन्होंने घायलों के परिजनों को आश्वस्त किया कि घायलों के उपचार में जो भी राशि व्यय होगी वह सम्पूर्ण राशि राज्य शासन वहन करेगा। इसके अलावा शासन द्वारा हर संभव आवश्यक मदद दी जायेगी।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी घटना स्थल के आसपास एकत्र स्थानीय नागरिकों से मिले । उन्होंने सभी की बात को गंभीरता से सुना तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा दिये गये सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घटना स्थल का जायजा लिया। घटना स्थल का मुआयना करने के बाद उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
श्री चौहान ने कहा कि घटना की न्यायिक जांच करायी जायेगी। दोषी व्यक्तियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। दोषियों को छोड़ा नहीं जायेगा। दोषियों की जानकारी देने वाले को एक लाख रूपये दिये जायेंगे। उन्होंने पेटलावद नगर में पैदल भ्रमण कर पीड़ित परिवारों से मिले तथा घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को घर-घर जाकर सांत्वना दी तथा यह गहन दुख सहन करने के लिये शोक संतप्त परिवार को शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान स्थानीय मुक्तिधाम भी गये जहां मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया था। वहां मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति श्रृद्धांजलि अर्पित की।
पेटलावद हादसे मे 85 मृतको के परिजनो को 2-2 लाख तथा 42 घायलों को 50-50 हजार दिए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की
झाबुआ जिले के पेटलावद में हुए विस्फोट हादसे में 85 लोग की मौत हो गई है। जिसमें से 64 मृतकों की शिनाख्त हो गई है। अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपए एवं 42 घायलों को 50-50 हजार रूपये राहत राशि देने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने की है। हादसें में घायल हुए 42 लोगों को दाहोद, रतलाम, पेटलावद, झाबुआ तथा इंदौर के अस्पताल में उपचार के लिए रैफर किया गया है। राहत तथा बचाव कार्य पूर्ण हो गया है।
घटनास्थल से मलवा हटा लिया गया है। घटनास्थल पर प्रशासनिक अफसरों ने तत्काल पहुंचकर झाबुआ, रतलाम तथा धार की 45 एम्बूलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। मौके पर गृहमंत्री मप्र शासन श्री बाबूलाल गौर एवं मुख्य सचिव एंटोनी डिशा डीजीपी सुरेन्द्र सिंह ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। अस्पताल पहुंचकर घायलों से चर्चा की एवं मृतकों तथा घायलो के परिजनों को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया।
मौके पर विधायक झाबुआ श्री शांतिलाल बिलवाल, थांदला विधायक कलसिंह भाभर, पेटलावद विधायक सुश्री निर्मला भूरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि कमीश्नर राजस्व संजय दुबे, आईजी इंदौर विपिन माहेश्वरी, कलेक्टर झाबुआ डॉ. अरूणा गुप्ता, कलेक्टर धार श्रीमती जयश्री कियावत, एसपी धार हिंगणकर, एसपी झाबुआ श्री पांडे ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य को गति प्रदान की। कमीश्नर श्री दुबे ने राहत राशि के चेक आज ही समस्त पीड़ितों को वितरित करने के लिए टीम बनाकर कार्य तत्काल करने के निर्देश दिए है।
घायल एवं मृतको की जानकारी के लिये हेल्प लाइन नम्बर जारी
घायल तथा मृतकों की जानकारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाईन नंबर 07392-243401, 07391-265447 तथा 07391-265801 जारी किया गया है। जानकारी के लिये उक्त नम्बरो पर संपर्क करे।
पेटलावद विस्फोट हादसे में ये हुवे मृत
- श्री गोपाल बालमुकुन्द सोलंकी पेटलावद,
- श्री हिरालाल राजू मेडा तलावपाडा,
- श्री रतनीबाई नाहरसिंह डामर झोंसर,
- श्री चंदन बाबुलाल गुर्जर पेटलावद,
- श्री संदीप दिनेश पडियार पेटलावद,
- श्री पारसमल राजमल गुगलिया पेटलावद,
- श्री मुकेश गंगारामजी राठौर पेटलावद,
- श्री वरसिंह शुक्ला नाहरपुरा,
- श्री शंकर वरसिंह झोंसर,
- श्री वसीम हसन रसीद पेटलावद,
- श्री मोहनसिंह गोपालसिंह चौहान पेटलावद,
- श्री बद्रीलाल कनीराम परमार पेटलावद,
- श्री गुलसिंह पुंजा गामड खोरिया,
- श्री कमलेश धारजी मेडा नाहरपुरा,
- श्री मनीश श्यामलाल पाटीदार कोदली,
- कविता जगदीश राठौर पेटलावद,
- प्रिंस राजेन्द्र टांक बामनिया,
- श्री मुकेश शंकर सेठिया पेटलावद,
- श्री लोकेश भुरालाल मेडा पेटलावद,
- श्री नारायण चेनसिंह भाभर रूपगढ,
- श्री शैलेश बन्टीलाल पटवार पेटलावद,
- श्री दुग्रेश रामा भूरिया करडावद,
- श्री मदनलाल कन्हैयालाल सुतार करडावद,
- श्री बाबुलाल भेरूलाल मिस्त्री करडावद,
- श्री मुनसिंह रायचन्द ताड झोंसर,
- श्री बाबुलाल मोडाजी सोलंकी पेटलावद,
- चन्द्रकांता बाबुलाल गुर्जर पेटलावद,
- श्री विजय बाबुलाल राठोर पेटलावद,
- श्री शांतिलाल मोतीलाल परमार पेटलावद,
- कन्नोती बालु कटारा असालिया,
- श्री रायला मानजी दुलाखेडी,
- श्री प्रभात भटेवरा बामनिया,
- श्री सुनील उर्फ मुकेश भागीरथ परमार पेटलावद,
- श्री संतोश धुलचंद मुलेवा पेटलावद,
- श्री राजेश मांगीलाल पाटीदार कोदली,
- सुगना शंभू भाभर गुणावद,
- श्री अब्दुल सत्तार अब्दुल गनी पेटलावद,
- श्री अमरसिंह वरसिंह नाहरपुरा,
- श्री हक्कु हीमचंद नाहरपुरा,
- श्री मानसिंह रायचन्द झोसर,
- श्री रामचंद मुन्नालाल आंजनाटेमरिया,
- शांतिबेन रणछोड पेटलावद,
- श्री दिलीप कालुराम अग्रवाल पेटलावद,
- सीमा मुकेश राठौर पेटलावद,
- मुकेश भुण्डा खारिया,
- श्री सुरेश कोदा रामगढ,
- कविता जितेश राठौर पेटलावद,
- श्री निर्मल मांगीलाल राठौर पेटलावद,
- श्री नंदु मानसिंह मेडा टेमरिया,
- श्री बहादुर भूरा निनामा नाहरपुरा,
- श्री धुलसिंह रामा मुणिया करडावद,
- श्री आरीफ चांद मुहम्मद मंसूरी पेटलावद,
- श्री दिलीप मोहन अमलियार नाहरपुरा,
- श्री राम एवं ओम हाथ पर लिखा है
- श्री लुणचंद फत्ताजी झोसर मातापाडा,
- श्री गंगाराम भेरूलाल राठौड पेटलावद,
- श्री गोपाल चोहान, श्री नंदु राठौर पेटलावद,
- श्री हिरालाल कटारा मातापाडा,
- श्री नानुराम हिराला सोलंकी पेटलावद है।
कंन्ट्रोल रूम स्थापित
जिला मुख्यालय झाबुआ पर पेटलावद विस्फोट हादसे में घायल एवं मृत व्यक्तियों की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिये कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने कन्ट्रोल रूम स्थापित कर शासकीय सेवको की ड्यूटी लगाई है। कन्ट्रोल रूम का नोडल अधिकारी श्री जी एस त्रिवेदी उप संचालक कृषि झाबुआ को बनाया गया। मृतकों एवं घायलो की जानकारी प्राप्त करने के लिये नोडल अधकारी को मोबाईल नम्बर 9826213800 पर एवं कन्ट्रोल रूम के दूरभाष क्रमाक 07392-244202 पर संपर्क करे।