झाबुआ : कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस. ने आज 28 जनवरी को उत्कृष्ट माध्यमिक स्कूल नवागॉव का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिये। बच्चो से पुस्तक पढवाई कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर कक्षा 7 वी में पहुचे एवं 7 वी के बच्चों से किताब पढवाई। उनके पढने के तरीके की सराहना की।
Collector B Chandra Shekhar
कलेक्टर खुद शिक्षक एवं विद्यार्थी बने कक्षा में बच्चों से पूछा की विश्व में कितने महाद्वीप है,
हम किस महाद्वीप में रहते है एवं महाद्वीप किसे कहते है। बच्चों के सभी उत्तर सही थे, किन्तु महाद्वीप की परिभाषा से संतुष्ट नहीं होने पर कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस कक्षा में बच्चों के साथ बैठ गये एवं शिक्षिका को महाद्वीप की परिभाषा समझाने के लिए कहा। जब शिक्षिका ठीक से समझा नहीं पाई तो कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने ब्लेक बोर्ड पर संसार एवं भारत का नक्शा बनाया और बच्चों को महाद्वीप की परिभाषा बताई।
कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर बच्चो के आई क्यू एवं ज्ञान से काफी प्रभावित हुए। इसके लिए उन्होंने स्कूल की प्रशंसा भी की किन्तु शिक्षको को ग्रीष्म काल में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में अवश्य भाग लेने के लिए निर्देशित किया। जिले के सभी स्कूलों की सभी कक्षाओं में बच्चों के लिए संसार देश एवं प्रदेश के नक्शे आगामी सात दिवस में लगवाने के लिए निर्देश दिये। स्कूल की लाइब्रेरी की पुस्तके बच्चों को पढने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए संस्था प्रमुख को निर्देशित किया। साथ ही स्कूल की व्यवस्थाए एवं शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार में भी प्रयास के लिए आवश्यक टिप्स दिये।