Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

जिला भाजपा संगठन, जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

$
0
0

आने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुुनाव की तैयारियों को लेेकर हुई विशेष चर्चा

झाबुआ।जिला भाजपा संगठन के पदाधिकारी, जनप्र्रतिनिधियों एवं पूर्व विधायकों महत्वपूर्ण बैठक 1 अक्टूबर, गुरूवार को दोपहर 3 बजे से भाजपा जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें उपस्थित भाजपाजनों को मार्गदर्शन एवं उद्बोधन रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर सांसद गुुमानसिंह डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, पूर्व विधायक सुश्री निर्मला भूरिया पेटलावद एवं कलसिंह भाबर थांदला ने दिया। विशेष तौेर पर आगामी समय में घोेषित मप्र में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारिया को लेकर विचार-विमर्ष हुआ। साथ ही मप्र के विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी बात हुुई।।
      जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि प्रारंभ में उक्त अतिथियों द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर कक्ष में पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी  एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। पश्चात् अपने उद्बोधान में क्षेत्रीय सांसद श्री डामोर ने कहा कि आने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर हमे अभी से कमर कसना है। इसके लिए प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारियां शुरू कर दे। यह चुुनाव हमे किसी भी हालत में जीतना है। साथ ही मप्र विधानसभा उप-चुनाव में 28 सीटों पर उप-चुनाव है, इसके लिए हमे जिस विधानसभा में भी पदाधिकाारियों या जनप्रतिनिधियों को प्रचार-प्रसार हेेतु जिम्मेदेारी सौंपी जाए, हमेे वहां जाकर अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा और लगनता से निवर्हन करना है। हमारा मिशन हर हालत में भाजपा को जीत दिलवाने का होना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष नायक ने कहा कि हम सभी को प्रदेष भाजपा संगठन द्वारा दिए गए निर्देषों औेर जिम्ममेदारियो का शत-प्रतिशत पालन करना हैै। भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक वातावरण निर्मित कर जिलेे सहित संपूर्ण प्रदेष में भी भाजपा संगठन मजबूत हो, ऐसे प्रय्रास करना है।
भाजपा की जीत ही प्रमुख ध्येय
पूर्व विधायक सुश्री निर्मला भूरिया एवं कलसिंह भाबर ने कहा मप्र विधानससभा उप-चुुनाव जितनी अधिक भाजपा की सीट आएगी, उतना पार्टी्र मजबूत होकर मप्र में भाजपा की सरकार सत्त बनी रहेगी। इसके साथ ही विशेषकर आने वालेे समय में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में हमे जिले सेे कांग्रेस का सफाया कर प्रत्येक सीट पर भाजपा को काबिज करना है। यहीं हम सभी का ध्येय और यहीं हमारा मुख्य उद्देष्य होना चाहिए।
यह रहे उपस्थित
भाजपा की यह विशेष कामकाजी बैठक 2 घंटे शाम 5 बजे तक चली। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, कमलेश दातला, श्रीमती सुनीता गोविंद अजनार, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, पुरषोत्तम प्रजापति, जिला कार्यालय मंत्री पं. महेंद्र तिवारी, जिला मंत्री मेजिया कटरा, राधेश्याम राठौर, मदन भूरा, जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, जिला संयोजक आईटी सेल अर्पित कटकानी आदि उपस्थित थे।  संचालन भाजपा जिला महामंत्री श्यामा ताहेड़ ने किया एवं आभार जिला महामंत्री प्रवीण सुराना नेे माना। अंत में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष और भूतपूर्व सरपंच कांतिलाल डावर के निधन पर सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कीं.

जिला भाजपा संगठन, जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
जिला भाजपा संगठन, जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>