Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

जिला न्यायालय परिसर में गांधी प्रतिमा का अनावरण तथा मध्यस्थता जागरूकता के साथ संग्रहालय का उद्घाटन

$
0
0

झाबुआ। गांधी जयंती एवं अंहिसा दिवस पर शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर झाबुआ में नवीन गांधी प्रतिमा का अनावरण न्याय वाटिका पार्क में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेश कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। गांधी प्रतिमा के अनावरण पश्चात् माल्यार्पण एवं ध्वजारोहण भी किया गया। गांधी जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया गया। तत्पश्चात् गांधी प्रतिमा के समाने ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा गांधी जयंती एवं अंहिसा दिवस पर मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें मध्यस्थता के द्वारा विवादों के समाधान और आपसी सुलह समझौते से प्रकरणों के निराकरण पर बल दिया गया एवं भारतीय संविधान विशेषताओं और संवैधानिक कर्तव्यों का चलने का आव्हान किया। साथ में जिला जज द्वारा न्यायालय परिसर में भी प्राचीन वस्तुओं के नवीन संग्रहालय का भी उद्घाटन किया गया। जिसमें 1940 के दशक की पुरानी कुर्सी, टाईपराइटर, घड़ी पुराने निर्णय की प्रतियां रखी गई है।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने कार्यक्रम कोे संबोधित करते हुए कहा कि सब मिलजुल कर ही अच्छे कार्य को सफलता की ओर ले जाते है और समुदाय की भागीदारी के आधार पर बड़े से बड़े कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो जाते है। प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश श्री राजेश देवलिया ने अंहिसा दिवस पर मध्यस्थता को बढ़ावा देने और आपसी सदभाव और समझौते के आधार पर मामलों के निराकरण के लिये सभी से अपील की तथा मध्यस्थता के लिए थीम वाक्य “भूलो बैर, मिलाओ हाथ, आगे बढ़ो मध्यस्थ्ता के साथ” की अवधारण पर प्रकाश डाला। समारोह में विशेष न्यायाधीश श्री महेश शर्मा व जिले के अन्य न्यायाधीशगण, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, वन मंडलाधिकारी श्री एम.एल. हरित एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण, रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री बी.एल. सोनी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दिनेश सक्सेना व नगर के गणमान्य नागरिकगण एवं न्यायालीयन कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Jhabua News- जिला न्यायालय परिसर में गांधी प्रतिमा का अनावरण तथा मध्यस्थता जागरूकता के साथ संग्रहालय का उद्घाटन
जिला न्यायालय परिसर में गांधी प्रतिमा का अनावरण तथा मध्यस्थता जागरूकता के साथ संग्रहालय का उद्घाटन

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>