Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी हेतु भाजपा की जिला बैठक संपन्न

$
0
0

हम सभी को अपनी पुरी ताकत के साथ मेदान में विजय श्री हासिल करना है- शैलेन्द्र डागा 

झाबुआ । आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक मनोकामना गार्डन पर संपन्न हुई । बैठक में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के जिला प्रभारी शैलेन्द्र डागा , भाजपा संगठन जिला प्रभारी श्री हरिनारायण यादव, भाजपा सांसद गुमान सिंह डामोर, जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक , भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी अ जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर सुश्री निर्मला भुरीया जिला महामंत्री कृष्ण पाल सिंह गोरव खण्डेलवाल भानु भुरीया ओमप्रकाश शर्मा मनोहर सेठिया दोलत भावसार शेलेश दुबे, मंचासीन थे। बैठक में सर्व प्रथम पार्टी महापुरषों के चित्रों पर पुष्पमाला व दीपप्रज्वलित कर शुभारंभ किया। बैठक को संबोधित करते हुए रतलाम के महापोर शेलेन्द्र डागा ने कहा की भाजपा संगठन एक दल ही नही एक परिवार है प्रत्येक चुनाव में हर कार्यकर्ता की अपेक्षा रहती है कि में चुनाव उम्मीदवार बनकर चुनाव में निर्वाचित हूं। अपेक्षा से ज्यादा देश और राष्ट्रहित सर्वोपरि है यह भाव प्रत्येक कार्यकर्ता में मन में होना चाहिए। भाजपा संगठन का निर्णय परिवार का निर्णय समझ कर हर एक कार्यकर्ता माने । 
       बैठक को भाजपा संगठन जिला प्रभारी हरिनारायण यादव भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक सांसद गुमान सिंह डामोर संगीता सोनी निर्मला भुरीया कल सिंह भाबर ने भी संबोधित किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि महत्वपूर्ण बेठक में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की नव नियुक्त प्रदेश सह संयोजक प्रिती वसुनीया का जिला भाजपा की और से स्वागत सम्मान किया गया.  
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी हेतु भाजपा की जिला बैठक संपन्न
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कृष्ण पाल सिह गंगाखेडी ने तथा आभार गोरव खण्डेलवाल ने माना नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बैठक में थांदला,नगर परिषद एवं रानापुर, पेटलावद मेघ नगर नगर पंचायत के भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>