
संसदीय क्षेत्र-24 रतलाम में झाबुआ, आलीराजपुर एवं रतलाम तीन जिलों की कुल आठ विधानसभाएं शामिल है। तीनों जिलों को मिलाकर कुल 2200 मतदान केन्द्र है जिसमें अलीराजपुर के 596, झाबुआ के 886 एवं रतलाम के 718 मतदान केन्द्र शामिल है।
संसदीय क्षेत्र रतलाम में कुल 17 लाख 42 हजार 628 मतदाता है। जिसमें 8 लाख 79 हजार 508 पुरूष, 8 लाख 63 हजार 88 महिलाए एवं 32 अन्य म
तदाता है।- झाबुआ जिले के कुल 7 लाख 9 हजार 491 मतदाता है जिसमें 3 लाख 57 हजार 40 पुरूष, 3 लाख 52 हजार 433 महिलाएं एवं 18 अन्य मतदाता है।
- अलीराजपुर जिले के कुल 4 लाख 66 हजार 871 मतदाता है, जिसमें 2 लाख 35 हजार 904 पुरूष, 2 लाख 30 हजार 964 महिलाएं एवं 3 अन्य शामिल है।
- रतलाम जिले के कुल 5 लाख 66 हजार 271 मतदाता है। जिसमें 2 लाख 86 हजार 565 पुरूष, 2 लाख 79 हजार 694 महिलाएं एवं 12 अन्य मतदाता शामिल है।