Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया झाबुआ रतलाम अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र से चौथी बार सांसद निर्वाचित

$
0
0
लोकसभा उप निर्वाचन 2015 का परिणाम घोषित
  झाबुआ :लोकसभा उप निर्वाचन 2015 में संसदीय क्षेत्र 24 रतलाम के लिए झाबुआ जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्रो के मतो की गणना स्थानीय पॉलीटेक्नीक कॉलेज झाबुआ में की गई। संसदीय क्षेत्र रतलाम-24 के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी झाबुआ कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता द्वारा संपूर्ण संसदीय क्षेत्र के गणना परिणामों की घोषणा की गई। 
  1. जिसमें इण्डियन नेशनल कांग्रेस से अभ्यर्थी श्री कांतिलाल पिता नानूराम को 535781 मत मिले,
  2. भाजपा से अभ्यर्थी सुश्री निर्मला पिता दिलीपसिंह भूरिया जिला झाबुआ को 446904, 
  3. जनता दल यूनाईटेड से श्री विजय हारी को 21549 मत, 
  4. बहुजन मुक्ति पार्टी से श्री कैलाश वसुनिया को 5339 मत, 
  5. राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के कसनसिंह चौहान को 14248 मत, 
  6. समता समाधान पार्टी के श्री जालमसिंह को 3303 मत प्राप्त हुए, 
  7. निर्देलीय अभ्यर्थी पवनसिह डोडियार को 9198 मत, 
  8. निर्दलीय अभ्यर्थी श्री जोसफ माल को 6601 प्राप्त हुवे। कुल विधिमान्य मत 1042923 डाले गये। 

     उपरोक्त में से कोई नहीं नोटा विकल्प को 24342 मत प्राप्त हुवे। सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी इण्डियन नेशनल कांग्रेस से श्री कांतिलाल भूरिया को संसदीय क्षेत्र-24 रतलाम से निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन परिणाम की घोषणा करने के बाद निर्वाचित उम्मीदवार को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। 
       मतगणना स्थल पर रिटर्निंग अधिकारी संसदीय क्षेत्र 24 रतलाम डॉ. अरूणा गुप्ता, पुलिस अधिक्षक झाबुआ श्री संजय तिवारी, झाबुआ के प्रेक्षक श्री अमित कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अर्जुनसिंह डावर तीनो विधानसभा क्षेत्रो के सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सहित मतगणना कार्य से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Jhabua-Election-Result-2015-Congress-Bhuria-Jhabua-Alirajpurpur-Ratlam-constituency-MPs-elected-for-the-fourth-time-2015-कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया झाबुआ रतलाम अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र से चौथी बार सांसद निर्वाचित-लोकसभा उप निर्वाचन 2015 का परिणाम घोषित

Jhabua-Election-Result-2015-Congress-Bhuria-Jhabua-Alirajpurpur-Ratlam-constituency-MPs-elected-for-the-fourth-time-2015-कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया झाबुआ रतलाम अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र से चौथी बार सांसद निर्वाचित-लोकसभा उप निर्वाचन 2015 का परिणाम घोषित

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>