झाबुआ : होमगार्ड कार्यालय परिसर में 18 दिसम्बर को होमगार्ड के 69 वे स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता एवं विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री संजय तिवारी ने होमगार्ड जवानो की परेड की सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात मार्चपास्ट प्रारंभ हुआ। मार्चपास्ट में 3 प्लाटून द्वारा मार्च पास्ट किया गया।
मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता ने होमगार्ड जवानो को संबोधित करते हुए कहा कि आपका जो इतिहास रहा है उसने आपकी भूमिका को स्वयं ही प्रतिपादित कर दिया है। आगे भी आप इस तरह जनता को आपदाओं से सुरक्षित रखें। आपकी मौजूदगी ही हमें सुरक्षा प्रदान करती है।
विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने होमगार्ड बल को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय होमगार्ड बल की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। होमगार्ड बल के जवान जनता के साथ रहकर जनता की सेवा करते है। होमगार्ड के बल का जो इतिहास रहा है। भविष्य में भी आप अपने इस गौरवमयी इतिहास को बनाये रखे समारोह में डिस्ट्रीक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड श्री विनोद बौरासी ने ड्रायरेक्टर जनरल होमगार्ड म.प्र. जबलपुर श्री मैथलीशरण गुप्ता द्वारा स्थापना दिवस पर प्रेषित संदेश का वाचन किया एवं अतिथियो का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन श्री हरिश कुण्डल एवं लोकेन्द्र चौहान ने किया।