Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

जेल में प्रतिबंधित सामग्री प्राप्त होने पर उप जेल अधीक्षक को दण्डात्मक कार्यवाही के लिए नोटिस जारी

$
0
0
    झाबुआ : प्रभारी कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने आज जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर जेल परिसर में कैदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा उप जेल अधीक्षक को जेल अधिनियम के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। कैदियों की सभी बैरक में जाकर कैदियों के सामान को चेक करवाया। जांच के दौरान जेल में 10 कैदियों के पास से प्रतिबंधित वस्तुएँ तम्बाकू पाउच, बीडी सिगरेट शेंविंग ब्लेड इत्यादि जप्त कर जेल अधिनियम का उल्लंघन पाये जाने पर उप जेल अधीक्षक पर दण्डात्मक कार्यवाही के लिए नोटिस जारी किया।
       भविष्य में इस तरह की वस्तुएँ जेल के अंदर प्रवेशित ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए उप जेल अधीक्षक को हिदायत दी। जिला जेल की रंगाई पुताई का प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए अधीक्षक को निर्देश दिये। जेल में कैदियो के लिए बने टॉयलेट की साफ-सफाई करवाने जेल परिसर में जल निकासी के लिए बनी नालियों की सफाई करवाने, कैदियों की बैरक में लगे विद्युत बोर्ड एवं वायरिंग ठीक करवाने तथा पंखो को व्यवस्थित लगवाने के लिए निर्देशित किया। कैदियों के नहाने, बाल एवं नाखुन कटवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। 
Restricted-content-in-prison-for-punitive-action-upon-receipt-of-a-notice-to-the-jail-superintendent-deputy-जेल में प्रतिबंधित सामग्री प्राप्त होने पर उप जेल अधीक्षक को दण्डात्मक कार्यवाही के लिए नोटिस जारी
शिक्षा के लिए लगवाये कक्षा 
       जेल में कैदियों के लिए अच्छा वातावरण निर्मित करने तथा आदतन अपराधियो को गैर आदतन अपराधियों से पृथक रखने के लिए निर्देशित किया। साथ ही जेल में रहते हुए कैदी अच्छा इंसान बन पाये इसके लिए कैदियों की शिक्षा व्यवस्था करने के लिए निरंतर कक्षाएँ संचालित करने तथा कैदियों को पढाई के लिए आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध करवाने के लिए उप जेल अधीक्षक को निर्देशित किया।
 कैदियो से पूछा खाना कैसा मिलता है 
        प्रभारी कलेक्टर श्री चौधरी ने कैदियों की सभी 9 बैरको का निरीक्षण कर सभी बैरको में कैद कैदियों से चर्चा की एवं पूछा सुबह नाश्ता चाय एवं खाना मिला। खाने एवं नाश्ते में क्या दिया गया। कैदियों द्वारा मिलने की बात कही गई। कैदियों से पूछा खाने की गुणवत्ता कैसी थी, कोई सुधार की आवश्यकता हो, तो बताये। 
     कैदियों से कलेक्टर श्री चौधरी ने पूछा कि ऐसा कुछ बताये जिसकी आप लोगो को आवश्यकता है और वह वस्तु जेल में उपलब्ध नहीं है, तो व्यवस्था करवायेंगे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चौधरी ने निरीक्षण रजिस्टर जेल मैन्युअल, स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर एवं जेल में संधारित होने वाले सभी रजिस्टर का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिये।
     निरीक्षण के दौरान प्रभारी कलेक्टर श्री चौधरी के साथ एसडीएम झाबुआ श्री अली, उप जेल अधीक्षक श्री अशोक शर्मा, प्रहरी श्री कनासिया, प्रहरी श्री यादव सहित जेल के शासकीय सेवक उपस्थित थे।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>