समर्पण और स्थापना दिवस को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
झाबुआ :भारतीय जनता पार्टी का लगातार बढ़ता जनाधार उसकी सरकारो द्वारा लगातार किए जा रहे जनहितैषी कार्यो सहित इसके लिए कार्यकर्ताओ की पार्टी संगठन के प्रति निष्ठा और भाजपा सरकारो द्वारा तय की गई योजनाओ के क्रियान्वयन में धरातल पर कार्यकर्ताओं द्वारा जन - जन तक को लाभावान्वित करने के लगातार प्रयास भी सफल संगठन के रूप में फलीभूत हो रहे है। सर्वजन हितैषी भारतीय जनता पार्टी के विस्तार का आधार कार्यकर्ताओ का त्याग और समर्पण है।हमें अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए एक समर्पित कार्यकर्ता की भूमिका को लगातार स्थापित करते रहना है।

इस दिन पं. उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सन्देश को जन - जन तक पहुँचाने के साथ संगठन के प्रति समर्पण भाव भी दर्शाया जाएगा।उन्होंने कहा बीते वर्ष भाजपाजनो द्वारा जिले से 7 लाख 45 हजार रुपए आजीवन सहयोग निधि समर्पित की गई थी , इस वर्ष उक्त राशि से 20 प्रतिशत अधिक का लक्ष्य तय किया गया है।इस हेतु हमें अधिक से अधिक प्रयास करना है , जिसमें मण्डलवार कार्यकर्ताओ की भूमिका अहम होगी।मंडलों द्वारा गत वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक राशि समर्पित हो यह सुनिश्चित किया जाए।समर्पण दिवस 11 फरवरी को मण्डलवार सर्वाधिक राशि एकत्रित करने वाले प्रथम तीन मंडलों का चयन किया जाएगा। जिन्हें आगामी जिला बैठक में सम्पूर्ण जिला भाजपा कार्यकर्ताओ के सामने सम्मानित किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री फकीरचन्द राठौड़ ने 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस के सम्बन्ध में बताया।उन्होंने कहा यह आयोजन प्रत्येक बूथ स्तर पर हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।इसके लिए प्रत्येक बूथ पर प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी।बैठक के विशेष अतिथि जिला कोषाध्यक्ष व आजीवन सहयोग निधि सह प्रभारी श्री विनोद भंडारी , जिला महामन्त्री श्री थावरसिंह भूरिया व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शैलेष दुबे थे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री ओपी राय , श्री हेमन्त भट्ट , जिला मंत्री श्री गोपालसिंह पँवार , झाबुआ मण्डल अध्यक्ष श्री बबलू सकलेचा , झाबुआ ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्री हरु भूरिया , रामा मण्डल अध्यक्ष श्री बापू भूरिया , कल्याणपुरा मंडल अध्यक्ष श्री भुरुभाई , राणापुर मंडल अध्यक्ष श्री सुरसिंह हटीला , मेघनगर मण्डल अध्यक्ष श्री मुकेश मेहता ,थांदला मंडल अध्यक्ष श्री बंटी डामोर व पेटलावद मंडल अध्यक्ष श्री शंकर राठौर सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री दिलीप कुशवाह ने किया व आभार जिला कार्यालय मंत्री पं. महेंद्र तिवारी ने माना।