Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

महाराष्ट्र निकाय चुनाव की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा ने की आतिशबाजी

$
0
0
झाबुआ। महाराष्ट्र नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय पर भारतीय जनता पार्टी झाबुआ द्वारा आतिशबाजी कर मिठाईयाँ बाँटी गई। स्थानीय राजवाड़ा चौक पर जिलाध्यक्ष श्री दौलत भावसार के नेतृत्व में भाजपा नगर मण्डल द्वारा आतिशबाजी की गई। गौरतलब है की केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लिए गए विमुद्रीकरण के निर्णय के बाद तमाम विपक्षी दल इसे देश के लिए प्रगतिविरोधी निर्णय बताते रहे लेकिन भारतीय जनता लगातार भाजपा को विजय पथ पर आगे बढ़ाकर विपक्षी दलों को मुँह तोड़ जवाब देती जा रही हैं। 
        महाराष्ट्र और उड़ीसा में विजय होने के अलावा विमुद्रीकरण के निर्णय के बाद भारतीय जनता ने गुजरात , फरीदाबाद , चंडीगढ़ , मध्यप्रदेश , राजस्थान में हो चुके ग्रामीण निकाय चुनाव , विधानसभा और लोकसभा उपचुनावो में भाजपा को शानदार विजय दिलाई है। इससे स्पष्ट पता लगता है की शहरी और ग्रामीण भारतीय जनता ने विमुद्रीकरण के फैसले के पक्ष में अपनी मोहर लगा दी है , पूरा देश लगातार भाजपा के पक्ष में विश्वास व्यक्त कर रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्री अंबरीष भावसार ने बताया स्थानीय राजवाड़ा चौक पर आतिशबाजी कर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक - दूसरे को मिठाईयाँ खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की।
       इस अवसर पर क्षैत्रीय विधायक श्री शांतिलाल बिलवाल , अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री कल्याणसिंह डामोर , जिला उपाध्यक्ष श्री ओपी राय , श्री अजय पोरवाल , जिला मंत्री व नगर प्रभारी श्री गोपालसिंह पँवार , श्रीमती सावित्री मेड़ा , जिला कार्यालय मंत्री पं . महेंद्र तिवारी , नपाध्यक्ष श्री धनसिंह बारिया , मण्डल अध्यक्ष श्री बबलू सकलेचा , मण्डल महामंत्री श्री कीर्ति भावसार , श्री विनोद मेड़ा , श्री अंकुर पाठक , श्री राजा गेहलोत , श्री अमित शर्मा , श्री हेमेंद्र नागर , पूर्व जिला महामंत्री श्री ओमप्रकाश शर्मा , ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्री हरु भूरिया , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शैलेष दुबे , श्री जवानसिंह गुंडिया , श्री लाला गुंडिया , श्री भूपेश सिंगोड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

BJP-win-in-Maharashtra-महाराष्ट्र निकाय चुनाव की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा ने की आतिशबाजी


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>