Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

भाजपा नगर मंडल ने मनाया अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का 86 वां बलिदान दिवस

$
0
0
आजाद चौक पर प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर व्यक्त किए विचार
झाबुआ।देश के क्रांतिकारी अमर शहीद चन्द्रेशखर आजाद का 86 वां बलिदान दिवस जिला भाजपा नगर मंडल द्वारा सोमवार को दोपहर 12 बजे आजाद चौक पर मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से आजाद की प्रतिमा पर मार्ल्यापण विधायक झाबुआ शांतिलाल बिलवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेष दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया द्वारा किया गया। बाद उनके द्वारा आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
आजाद अमर रहे के नारों के साथ आजाद की प्रतिमा पर उक्त अतिथियों द्वारा माल्यार्पण करने के साथ ही भाजपा जिला महामंत्री दिलीप कुशवाह, श्रीमती बंसती बारिया, नगर मंडल अध्यक्ष दीपेश बबलू सकलेचा, महामंत्री कीर्ति भावसार, अंकुर पाठक, मांगीलाल भूरिया, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कल्याणसिंह डामोर, वरिष्ठ भाजपा नेता ओपी राय, भील सेवा संघ के अध्यक्ष मुकेश अजनार,  विनोद मेडा, ताराचंद गादिया,संजय ढाबी,रमीला निर्मला अजनार, शरमा भूरिया, कन्हैयालाल लखेरी, अनील महोबिया, राकेश शर्मा, दिनेश बैरागी,दीप्तिन मकवाना, नानाभाई राठौड़, राजा ठाकुर सहित अन्य महिला पदाधिकारियों द्वारा भी उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें नमन किया गया।
आजाद के जीवन से प्रेरणा लेने का दिया सन्देश 
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने कहा कि देश के वीर सपूत अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज उनके बलिदान दिवस पर हम उन्हें नमन कर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे है। आजाद का संपूर्ण जीवन काफी संघर्षशील रहा। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेष दुबे ने आजाद को जन-जन का प्रेरणा स्त्रोत बताया एवं उनसे विशेषकर युवाओं को प्रेरणा लेने का आव्हान किया। विधायक शांतिलाल बिलवाल ने अपने उद्बोधन में आजाद को एक महान क्रांतिकारी बताते हुए उनके देश की आजादी में विशेष योगदान को प्रतिपादित किया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन भाजपा नगर मंडल महामंत्री कीर्ती भावसार नेतथा आभार बबलू सकलेचा ने  किया। ‘आजाद तेरा बलिदान याद रखेगा हिन्दूस्तान’के नारों के साथ सभा का समापन हुआ। 

bjp-jhabua-azad-immolation-day-भाजपा नगर मंडल  ने मनाया अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>