झाबुआ ।अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 86वी पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस द्वारा भावभीनी श्रृद्वाजंली अर्पित कर उन्हे स्मरण किया गया। आज स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रातः 11.30 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता (मुख्य अतिथि) द्वारा अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यापर्ण कर द्वीप प्रज्जवलित किया तथा कांग्रेस जनों द्वारा चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित कर बारी-बारी से अपनी श्रृद्वाजंली अर्पित की गई। सभी कांग्रेसजनों ने इस माटी के सपूत को शहीद चन्द्रशेखर आजाद के कार्यों को याद करते हुए उन्हे देश का महान क्रांतिकारी एवं राष्ट्र का महानायक बताया।
मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने कहा कि शहीद चन्द्रशेखर आजाद की शहादत को हिन्दुस्तान हमेशा याद रखेगा। चन्द्रशेखर आजाद ने अकेले ही अंग्रेजों के दांत खटटे कर दिये थे हमे भी उनसे प्ररेणा लेकर आंतकबाद एव फासीस्टवाद से मुकाबला करना है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानसिंह मेडा ने कहा कि देश प्रेम की भावना से उत्प्रोत होकर हमेशा अंग्रेजो से लड कर उनके दांत खटटे किये व राष्ट्रसेवा में अपना पूरा जीवन बलिदान दिया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर ने अपने सम्बोधन में कहा कि आजाद का प्रारंभिक जीवन आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र भाबरा (आजाद नगर) ग्राम में गुजरा। वे बचपन से ही आदिवासीयों के साथ पले बढे हुए तथा उनके साथ खुब धनुष बाण चलाये। उन्होने बचपन से ही निशाना साधना सिख लिया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष गौरव सक्सेना ने भाषण के माध्यम से शहीद चन्द्रशेखर आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला तथा कहा कि ऐसा व्यक्ति युग में एक बार ही जन्म लेता है। जिला महामंत्री जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री ने अपने भाषण में कहा कि हमे उनके आर्दश पर चलकर राष्ट की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस पार्षद अविनाश डोडियार ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्षो पर चलकर राष्ट्र की सेवा में युवाओं को आगे बड़कर आने का आव्हान किया। इस अवसर पर सुभाष व्यास द्वारा अपनी चिरपरिचित कविता द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद को अपनी श्रद्वांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संचालन लोक सभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया ने किया एवं आभार जिला प्रवक्ता हर्ष भट ने माना। वहीं शहर कांग्रेस द्वारा प्रातः 10.30 बजे स्थानीय आजाद चौक पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर भी माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय पांडे, राजेन्द्र अग्निहोत्री, प्रदेश महिला सचिव शायरा बानो, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर, जिला महामंत्री मनीष व्यास, ऋषी डोडियार, दीपक डोडियार, विजय भाबोर, बबलु कटारा, पार्षद रशीद कुरेशी, धुमा डामोर, कांग्रेस नेता रिंकु रूनवाल, हर्ष जैन, निखील सेठिया, मुकेश शर्मा, अब्दुल कालम, वसीम सैयद, अमरू, धर्मेन्द्र, प्रदीप परमार, रवि अजनार, निलेश मचार, किशन मचार, विक्की मुवेल, योगेन्द्र खराडी, निरज मकवाना, खेमराज वसुनिया, सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।