Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

संस्था एक पहल एवं अंबिका टेंट हाउस के प्याउ का हुआ शुभारंभ

$
0
0
 राहगीरों और वाहन चालकों को मिलेगी राहत
झाबुआ।संस्था एक पहल एवं अंबिका टेंट हाउस द्वारा स्थानीय राजवाड़ा चौक पर पानी के टंकी के समीप निर्मित प्याउ का शुक्रवार को दोपहर 1 बजे शुभारंभ हुआ। शुभारंभ सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा राहगीरों को पानी पिलाकर किया गया। 
संस्था एक पहल से जुड़े रविराजसिंह राठौर ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से उक्त दोनो संस्थाओं द्वारा मिलकर यहां प्याउ का संचालन किया जा रहा है। इस वर्ष भी ग्रीष्म ऋतु में तेजी से बढ़ती गर्मी में राहगीरों और वाहन चालकों को सूखे कंठ को तृप्त करने के लिए प्याउ का संचालन दोनो संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। जिसका शुभारंभ करते हुए दोनो संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी शक्तिसिंह देवड़ा, रविराजसिंह राठौर, अजयसिंह पंवार एवं अनिल जोहर ने प्याउ में रखी दोनो नांद पर पुष्पमालाएं चढ़ाईं। 
      इसके बाद रोटरी मंडल 3040 के वरिष्ठ रोटेरियन यशवंत भंडारी, समाजसेवी अजय रामावत, सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर एवं सचिव कमलेश पटेल ने राहगीरो  को प्याउ का शीतल एवं शुद्ध पानी पिलाया। यह प्याउ पूरे ग्रीष्म काल में आसपास के दुकानदारों, राहगीरों सहित वाहन चालकों को राहत प्रदान करने का कार्य करेगा।

Institute-launches-an-initiative-and-Poona-of-Ambika-Tent-House-launches-संस्था एक पहल एवं अंबिका टेंट हाउस के प्याउ का हुआ शुभारंभ
 महिला को शुद्ध पानी पिलाकर प्याउ का शुभारंभ करते सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारीगण




Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>