Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

झाबुआ नगर को नपा चुनाव में कांग्रेस मुक्त बनाने हेतु कार्यकर्ता अपने कार्यक्षैत्र में जुट जाये - दौलत भावसार

$
0
0

अनुशासनहीनता करने वाले सदस्यो के खिलाफ कार्यवाही करने का प्रस्ताव पारित किया

झाबुआ : भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर नगर के 18 ही वार्डो के प्रमुख कार्यकर्ताओ की एक बैठक स्थानीय सुखदेव विहार काॅलोनी स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर हुई। इस अवसर पर मार्गदर्शन करने हेतु मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार संवैधानिक कार्यकर्ता के रुप में नवीनजी कोवादे जिला महामंत्री प्रफुल्ल गादिया , दिलीप कुशवाहा जिला मंत्री सावित्री मेडा जिला कार्यालय मंत्री महेन्द्र तिवारी , नगर अध्यक्ष बबलु सकलेचा एवं आई सी सेल के जिला संयोजक  नयन टवली आदि उपस्थित थे।
    उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने कहा कि आगामी दिनो में होने वाले नगरपालिका नगर पंचायत के चुनाव में जिले को एवं झाबुआ नगर को कांग्रेस मुक्त बनाने हेतु प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने कार्यक्षेत्र में प्राण प्रण से जुट जाये। आपने कहा कि आगामी 11 मई को प्रभारी मंत्री श्री विष्वासजी सारंग जिले के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे है इस अवसर पर आयोजित जिले के एवं नगर के प्रत्येक कार्यकर्ता बढचढकर कार्यक्रम को सफल बनाये। उपस्थित कार्यकर्ताओ को आगाह किया कि नगर पालिका नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष एवं पार्षद पद की दावेदारी करने का प्रत्येक कार्यकर्ता को दावेदारी करने का अधिकार है। वे अपनी दावेदारी प्रस्तुत करे। परंतु संगठन द्वारा आखिरी में लिये गये निर्णय को सभी कार्यकर्ता मानते हुए जिसे अधिकृत किया जाता है उसके लिये कार्य करने के लिये जुट जाये। 
             भावसार ने कहा कि जिले एवं नगर में होने वाले नपा व नगर चुनाव में किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता अब बर्दाष्त नही की जायेगी। अनुशासनहीनता करने वाले कार्यकर्ता के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी इस आषय का आप सभी कार्यकर्ता संकल्प लेकर प्रस्ताव पारित कर अपनी सहमति प्रदान करे। भावसार के आव्हान पर उपस्थित नगर मंडल के कार्यकर्ता व पदाधिकारीयो ने हाथ उठाकर उक्त आशय के प्रस्ताव को पारित किया। भावसार ने आगामी 15 मई को अमरकंटक में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु अमंरकटक जाने हेतु सिलसिलेवार सुचना देते हुए 13 मई  को अमंरकटक निकलने की अपील की। आगामी दिनो में जिला स्तरीय संवैधानिक कार्यकर्ताओ के परीक्षण की रुपरेखा पर भी प्रकाष डाला गया। इस अवसर पर नगर की वृहद बैठक हेतु उपस्थित नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ से विस्तृत  चर्चा करते हुए रुपरेखा तैयार की गई।
              पूर्णकालिक नवीन कवादे ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब को आगामी दिनो में कांग्रेस से मिलने वाली चुनोती के खिलाफ एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाने हेतु जनता के बीच में जाकर सरकार की उपलब्धियो को घर घर बताने पर जोर दिया। पंडित दीनदयाय उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के दौरान होने वाले कार्यक्रमो ओर संवैधानिक द्वारा कार्यकर्ताओ द्वारा 7 दिन का समय दिये जाने के दौरान क्या क्या कार्य करना है के बारे में प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री कीर्ति भावसार द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन नगर महामंत्री विनोद मैडा नगर उपाध्यक्ष अंकुर पाठक द्वारा किया गया इस अवसर पर भूपेश सिंगोड, रोशन आरा, नरेन्द्र संघवी, रईसाबी, आशा डामोर, प्रकाश परमार, प्रभु वाखला आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला भाजपा मिडिया प्रभारी अंबरीश भावसार द्वारा दी गई।

make-Congress-free-Jhabua-municipal-elections-workers-should-join-their-work-झाबुआ नगर को नपा चुनाव में कांग्रेस मुक्त बनाने हेतु कार्यकर्ता अपने कार्यक्षैत्र में जुट जाये - दौलत भावसार




make-Congress-free-Jhabua-municipal-elections-workers-should-join-their-work-झाबुआ नगर को नपा चुनाव में कांग्रेस मुक्त बनाने हेतु कार्यकर्ता अपने कार्यक्षैत्र में जुट जाये - दौलत भावसार


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>