Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट ने शहर की तीन कल्याणियों का किया सम्मान

$
0
0

समर्पण भोजनशाला में स्वादिष्ट भोजन करवाया

झाबुआ: आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट झाबुआ द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री की विधवा महिलाओ को कल्याणी के नाम से पुकराने की घोषणा का स्वागत करते हुए जिला चिकित्सालय के पीछे समर्पण भोजनशाला में शहर की तीन कल्याणियों का सम्मान किया गया। बाद उन्हें स्वादिष्ट भोजन भी करवाया गया। 
शहर की तीन कल्याणी हेमकुंवरबाई सिसौदिया, सोनाबाई चंदेल एवं सोनूबहन, जो ट्रस्ट द्वारा पिछले दिनों आयोजित कल्याणी सम्मान समारोहमें किसी कारणवश नहीं आ पाने से सम्मानित होने से रह गई थी, उन्हें सम्मानपूर्वक ट्रस्ट द्वारा जिला चिकित्सालय के पीछे अपनी समर्पण भोजनशाला में बुलवाया गया और उनका ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष राजेश नागर, संस्थापक सचिव नीरजसिंह राठौर, सेवा प्रकल्प अध्यक्ष अजय रामावत, वरिष्ठ सदस्य सुधीर कुष्वाह, पं. द्विजेन्द्र व्यास के साथ मनोज राठौर, अनिल कटकानी की उपस्थिति में ट्रस्ट की मातृ शक्ति ट्रस्ट की आजीवन अध्यक्ष श्रीमती वंदना व्यास, सीमा चौहान, शीतल चौहान एवं श्रीमती हसुमति परिहार द्वारा शाल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंटकर भावभीना सम्मान किया गया। 
घोषणा का किया गया स्वागत
      इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश नागर एवं सचिव नीरजसिंह राठौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री की विधवा नारी को कल्याणी के नाम से पुकारने की इस महत्वपूर्ण घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि वाकई में प्रदेश के मुखिया द्वारा यह एक सराहनीय कार्य किया गया है। इसको लेकर इंदौर के प्रसिद्ध अण्णाजी महाराज एवं ट्रस्ट सहित उनसे जुड़ी सभी सामाजिक संस्थाएं निरंतर प्रयासरत थीं। अंततः मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस घोषणा से विधवा महिला को अब सम्माजनक नाम प्राप्त हुआ है। सम्मान पश्चात् कल्याणियों को भोजनशाला में स्वादिष्ट भोजन भी करवाया गया।

Asha-Parmarthik-Trust-honors-three-welfare-of-the-city-आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट ने शहर की तीन कल्याणियों का किया सम्मान


Asha-Parmarthik-Trust-honors-three-welfare-of-the-city-आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट ने शहर की तीन कल्याणियों का किया सम्मान


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles