झाबुआ :जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस ने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे जन.जागरण अभियान के साथ.साथ नगर में पोल.खोल चौपाल कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है। जिसका आगाज 17 मई बुधवार से प्रारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रतलाम.झाबुआ.अलीराजपुर क्षेत्र से सांसद कांतिलाल भूरिया प्रदेश कांग्रेस द्वारा नगर पालिका चुनाव हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक राजेन्द्र् रघुवंशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया, सांसद प्रतिनिधि डॉ विक्रांत भूरिया सहित जिला शहर ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल युवक कांग्रेसए एनएसयूआई एवं विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारी पूर्व विधायकगण कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
