Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

पेटलावद नगर के प्रत्येक वार्ड को कांग्रेस मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया

$
0
0
झाबुआ : भारतीय जनता पार्टी पेटलावद नगर मंडल के वृहद बैठक पेटलावद में आयोजित की गई। उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार बैठक की अध्यक्षता मंडल के प्रभारी एवं सीसीबी बैंक के चेयरमेन गोरसिंह वसुनिया ने की। विषेश अतिथि के रुप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह मोटापाला, जिला थोक भंडार के अध्यक्ष अनोखीलाल मेहता जिला कोशाध्यक्ष विनोद भंडारी मिसाबंदी ओच्छबलाल चैहान जिला मंत्री सोनिया ओसारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजाद डुडलिया नगर अध्यक्ष षंकर राठौड जिला उपाध्यक्ष हेमंत भटट नगर महामंत्री प्रकाष मुलेवा, उपस्थित थे।
इस अवसर पर वृहद सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ता व पदाधिकारीओ को भाजपा जिलाध्यक्ष भावसार ने संबोधित करते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व इस बैठक का होना बहुत मायना रखता है। उपस्थित कार्यकर्ताओ को उन्होने कहा कि भाजपा में लोकतांत्रिक व्यवस्था है। इसके तहत आगामी निकाय चुनाव में पार्शद पद व अध्यक्ष पद हेतु कोई भी कार्यकर्ता अपना दावा पेश कर सकता है इसमे कोई एतराज वाली बात नही परंतु  संगठन का अंतिम निर्णय सभी दावेदारो को मानना होगा। पार्टी गाइडलाईन के खिलाफ जाकर यदि कोई कार्यकर्ता बागी या निर्दलीय के रुप में चुनाव लडने का दुस्साहस करता है तो उसके खिलाफ अनुषासनहीनता की कार्यवाही की जायेगी।  इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी एवं पार्शद पद व अध्यक्ष के दावेदारो को पार्टी अनुशासन को मानने के लिये संकल्प भी दिलाया। उन्होने उपस्थित कार्यकर्ताओ को कई महत्वपूर्ण टीप्स भी दिये।
      बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल के प्रभारी एवं सीसीबी बैंक के चेयरमेन गोरसिंह वसुनिया ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश मे एकमात्र पार्टी है जिसे हम केडरबेस के नाम से जाना जाता है। भारतीय जनता पार्टी में अनुशासन सर्वप्रिय है। कार्यकर्ता पार्टी के विस्तार एवं संगठन को मजबुत बनाने हेतु अपने अपने क्षेत्र में पूर्ण समर्पण निश्ठा से सक्रिय हो जाये।
   भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विशेष अतिथि सुरेन्द्र मोटापाला ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की पहचान अनुशासन के कारण होती है। भारतीय जनता पार्टी अपनी माता के समान है। जो भी कार्यकर्ता अपनी माता के साथ धोखेबाजी कर उसके पीठ में छुरा घोपने का प्रयास करेगा वह पार्टी मे किसी काम का नही रहेगा। मोटापाला ने इस अवसर पर एकजुट होकर कार्य करते हुए भाजपा को मजबुत बनाने का आव्हान किया।
    उपस्थित कार्यकर्ताओ को इस अवसर पर अनोखीलालजी मेहता ने भी संबोधित किया एवं स्वागत भाशण नगर मंडल अध्यक्ष शंकर राठोड ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष व नगरीय निकाय के प्रभारी हेमंत भटट द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन नगर मंडल महामंत्री प्रकाश मुलेवा ने व्यक्त किया।  इस अवसर पर मंचासीन पदाधिकारीयो द्वारा मीसांबदी  ओर श्री चौहान का पुश्पहार पहनाकर स्वागत किया। वृहद बैठक में  बहुत बडी संख्या में  पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Pledge-to-make-every-ward-of-the-city-of-Petlavad-a-Congress-free-पेटलावद नगर के प्रत्येक वार्ड को कांग्रेस मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>