Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

सांसद भूरिया ने दी नवरात्रि एवं दशहरे की बधाई

$
0
0
झाबुआ : कांग्रेस पार्टी ने नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की क्षेत्रवासियों को बधाई दी है। सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने संसदीय क्षेत्रवासियों को अपनी ओर से नवरात्रि एवं विजिया दशमी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि नवरात्रि पर्व माॅ दुर्गा कि अवधारणा भक्ति व परमात्मा की शक्ति की पुजा का सबसे शुभ और अनोखा पर्व है। दशहरा पर्व शौर्य, शक्ति एवं स्वास्थ्य का पर्व है असत्य धर्म पर सत्य धर्म की जीत का पर्व है। उन्होने इस पर्व पर सभी जनो से राष्ट्र के विकास में सहभागीता कर योगदान देना का आहवान किया । जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, पूर्व जिला कांग्रेस सुरेश चन्द्र जैन (पप्पू भैया) ने नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को साप्रंदायिक सोहार्द्र का पर्व बताते हुए कहा कि सभी एक दुसरे का साथ देकर राष्ट्र चहुमुखी विकास में राष्ट्र को समृद्धशाली एवं कुशाल बनाने का प्रयास करना चाहिए।
MP-Bhuria-congratulated-Navratri-and-Dussehra-सांसद भूरिया ने दी नवरात्रि एवं दशहरे की बधाई         जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्रीकलावती भुरिया ने सभी जिलेवासीयो को बधाई देते हुए कहा कि नवरात्रि पर्व शक्ति की उपसाना का पर्व है तथा दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की विजय होकर हम सभी को सदआचरण कि प्रेरणा देता है। डाॅ. विक्रांत भूरिया ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व स्वास्थ्य और समृद्धी का पर्व है नवरात्रि पर्व आत्म निरक्षण और शुद्धी का पर्व है जिसकी उपासना करने से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट, साबीर फिटवेल, आचार्य नामदेव ने दशहरा पर्व उल्लास एवं विजय का पर्व बताया। 
         दशहरा पर्व दस प्रकार के पापो का काम, क्रोध, मध, लोभ , मोह , मत्स, अहंकार , आलस, हिंसा और चोरी के परीत्याग की प्रेरणा देता है वरिष्ठ कांग्रेस नेता शांतिलाल पडियार, रमेश डोशी, ठाकुर जोरावर सिंह, हनुमंत सिंह डाबडी, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, वालसिंह मेडा, जेवियर मेडा, गंगाबाई बारिया, सेवादल जिला संगठक राजेश भटट्, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष प्रकाश रांका, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय पांडे, लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कलावती मेडा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीरसिंह राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष झाबुआ मनुबेन डोडियार, उपाध्यक्ष श्रीमती रोशनी डोडियार, जिला महामंत्री जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर, सहित जिला कांगे्रस, ब्लाक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पूर्व विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, सेवादल, युवा कांग्रेस तथा एन,एस,यू,आई, किसान कांग्रेस, विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिलेवासीयो को नवरात्रि एव दशहरा पर्व कि बधाई दी है।  


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>