सैकड़ों की संख्या में लोगों ने किए दर्शन
झाबुआ। शहर के आॅफिसर्स काॅलोनी में श्री प्रजापिता ब्रह्मकुमारिज ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शारदेय नवरात्रि में चैतन्य देवियों की झांकी सजाई जा रहीं है। गुरूवार रात को अष्टमी पर विशेष रूप से भगवान श्री अर्द्धनारेश्वर के साथ मां अम्बेजी एवं महालक्ष्मीजी की जीवंत झांकी सजाई गई, जिनके सैकड़ों की संख्या में शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी दर्षन किए।
उक्त आयोजन बीके जयंती दीदी एवं बीके ज्योति दीदी के मार्गदर्शन में हो रहा है। गुरूवार रात को अष्टमी पर जीवंत झांकी में एक बालक ने अर्द्धनारेष्वर का रूप लिया। जिसमें शिवजी एवं पार्वतीजी सामूहिक रूप से बने। इसके साथ ही दो बालिकाओं में एक बालिका ने महादुर्गा का रूप धारण किया वहीं दूसरी बालिका ने महालक्ष्मी का रूप धारण कर अपनी प्रस्तुति दी। इसके साथ समीप ही प्रदर्शनी भी लगी। जिसमें लोगों को राजयोग के माध्यम से तन एवं मन को किस तरह सुंदर एवं स्वस्थ रखा जाए के साथ आध्यात्म के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
सैकड़ों लोगों ने लिया दर्शन लाभ
गुरूवार को सुंदर एवं मनमोहक सुसज्तित झांकी निहारने शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। ग्रामीणों की टोलियों में युवक-युवतियों एवं बालिकाओं ने भी पहुंचकर झांकी को निहारा। साथ ही प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। झांकी एवं प्रदर्शनी रात 8 से साढ़े 11 बजे तक लगी रहीं। इसमें ब्रह्रााकुमारिज संस्था से जुड़े भ्राता एवं बहनों ने अपनी सराहनीय सेवाएं दी।