Quantcast
Channel: Jhabua News Latest Hindi News Jhabua Samachar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विधवा महिला को कल्याणी नाम देने की घोषणा की

$
0
0
आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट ने हर्ष व्यक्त किया
झाबुआ।प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गत दिनो भोपाल में आयोजित नारायणी नमः कार्यक्रम में प्रदेश की विधवा महिलाओं को कल्याणी के नाम से पुकारने की घोषणा करते हुए इस पर अपनी सहमति व्यक्त की है। उन्होंने माना कि विधवा महिला को सम्मानजनक ‘कल्याणी’नाम से पुकारा जाना चाहिए।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश के कई जिलों में धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्था श्री दत्त माऊली सद्गुरू अण्णाजी महाराज संस्थान द्वारा दो वर्षा से कल्याणी अभियान चलाया जा रहा था। जिसके सार्थक परिणाम सामने आए है। इसी क्रम में झाबुआ में भी उक्त संस्था के माध्यम से आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट झाबुआ द्वारा शहर के राजवाड़ा चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाए जाने के साथ ही पूरे शहर में भी यह अभियान चलाते हुए करीब साढ़े 3 हजार लोगों से हस्ताक्षर करवाएं गए थे। इस अभियान में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ पुरूषों ने भी अपने हस्ताक्षर कर इस पर अपनी सहमति व्यक्त की थी। जिसके आशातीत परिणाम सामने आए है। 
ट्रस्ट ने किया हर्ष व्यक्त 
        आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष राजेश नागर, संस्थापक सचिव नीरजसिंह राठौर, आजीवन अध्यक्ष श्रीमती वंदना व्यास, मेनेजिंग ट्रस्टी यशवंत भंडारी, सेवा प्रकल्प अध्यक्ष अजय रामावत, सचिव रविराजसिंह राठौर, कोषाध्यक्ष घनश्याम भाटी, वरिष्ठ सदस्य सुधीर कुशवाह, पं. द्विजेन्द्र व्यास, राजेन्द्र सोनी, मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी के साथ महिलाओं में सुश्री रूक्मणी वर्मा, सीमा चौहान, सुशीला भट्ट, कुंता सोनी, हसुमति परिहार, मधु जोशी आदि ने अण्णा महाराज से इस अभियान को सार्थक बताते हुए विधवा महिला को सम्मानित नाम देने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। 


Chief-Minister-approves-widow-name-Kalyani-प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विधवा महिला को कल्याणी नाम देने की घोषणा की
अण्णाजी महाराज संस्थान के साथ आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट ने चलाया हस्ताक्षर अभियान




Viewing all articles
Browse latest Browse all 2342

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>